भारतीय मूल गोपीचंद पहने अंतरिक्ष के पहले पर्यटक, स्पेस में ऐसे पहुंचा तिरंगा

blueorigin
Social Media
रितिका कमठान । May 22 2024 5:53PM

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के रॉकेट ने छह यात्रियों को अंतरिक्ष की सैर करवाई है। इस मिशन के दौरान भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने भी हिस्सा लिया है। भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने एनएस -25 मिशन में हिस्सा लिया है।

भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने रविवार को अंतरिक्ष की सैर की है। उन्होंने कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट और कैप्सूल (एनएस-25) ने सभी छह अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर उड़ान भरी थी। ये उड़ान अमेरिका के पश्चिमी टेक्सास से स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह 9.36 बजे भरी गई थी। 

गौरतलब है कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के रॉकेट ने छह यात्रियों को अंतरिक्ष की सैर करवाई है। इस मिशन के दौरान भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने भी हिस्सा लिया है। भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने एनएस -25 मिशन में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया है। किसी मिशन में अंतरिक्ष में पर्यटक के तौर पर जाने वाले वो पहले भारतीय यात्री बने है। बता दें कि इस यात्रा का एक वीडियो ब्लू ओरिजिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय झंडा दिखाते हुए गोपीचंद थोटाकुरा भी दिखाई दे रहे है।

बता दें कि इस अंतरिक्ष मिशन के लिए कुल छह लोगों का चयन किया गया था। इस टीम में 90 वर्षीय एड ड्विट भी शामिल थे जो कि अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री है। उन्होंने 60 वर्ष पहले अंतरिक्ष की उड़ान पहले अश्वेत यात्री के तौर पर भरी थी। मूल रूप से एड ड्विट अमेरिकी वायुसेना में कैप्टन पद पर सेवाएं दे चुके है। उन्होंने वर्ष 1961 में अंतरिक्ष की यात्रा की थी। 

ये लोग भी थे शामिल
इस अंतरिक्ष यात्रा में गोपी थोटाकुरा और एड ड्विट तो शामिल थे। उनके साथ ही इस यात्रा में चार यात्री और भी थे जिनमें उद्यमी मेसन एंजेल, फ्रांसीसी शराब कंपनी मोंट-ब्लैंक के संस्थापक सिल्वेन चिरोन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उद्यमी केनेथ एल हेस और सेवानिवृत्त लेखाकार कैरोल स्कॉलर शामिल थे।

जानें गोपीचंद थोटाकुरा के बारे में
गोपीचंद थोटाकुरा ने अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया है। वो दूसरे भारतीय हैं जो अंतरिक्ष की यात्रा करके आए है। इससे पहले 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा ये कारनामा कर चुके है। वो पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक भी है। बता दें कि गोपीचंद पेशे से एक पायलट और एविएटर है। वो जेट पायलट के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़