BJP की सेना के दो नये सिपाही- जनरल जेजे सिंह और कर्नल (रि) विजय रावत

JJ Singh Vijay Rawat

जहाँ तक बिपिन रावत के भाई विजय रावत की बात है तो आपको बता दें कि उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नयी दिल्ली में मुलाकात करने के बाद कहा है कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है।

पाँच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की ताकत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह और भारत के पहले सीडीएस रहे दिवगंत बिपिन रावत के भाई सेवानिवृत्त कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा चूँकि राष्ट्रवाद के विचार को लेकर आगे चलती है इसीलिए अधिकांश सैन्यकर्मियों की पहली पसंद भाजपा ही होती है। भाजपा में वर्तमान में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह केंद्रीय मंत्री हैं तथा सेना में रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सांसद हैं। इसके अलावा भी भाजपा में कई सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी हैं जो सेना में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: बाटला मुठभेड़ मामला कांग्रेस के लिए बोतल में बंद जिन्न है, कभी ढक्कन दिग्विजय खोलते हैं तो कभी तौकीर रजा

जहाँ तक बिपिन रावत के भाई विजय रावत की बात है तो आपको बता दें कि उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नयी दिल्ली में मुलाकात करने के बाद कहा है कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं। अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि दिल्ली में देश के प्रथम CDS और उत्तराखण्ड के अभिमान स्वर्गीय श्री बिपिन रावत जी के भाई कर्नल विजय रावत जी से भेंट की। बिपिन रावत जी व उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। उन्होंने कहा कि मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड बनाने हेतु कार्य करता रहूंगा। विजय रावत ने शाम को नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ली। अब माना जा रहा है कि उनको विधानसभा चुनाव लड़वाया जायेगा। हम आपको बता दें कि आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

इसे भी पढ़ें: अपर्णा यादव के लिए परिवार से बड़ा है राष्ट्रधर्म, भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मोदी-योगी को कहा शुक्रिया

अब बात करते हैं पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह की जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। मंगलवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जेजे सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल जेजे सिंह का पार्टी में स्वागत किया। हम आपको याद दिला दें कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था। जनरल जेजे सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे। उन्होंने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्हें अमरिंदर सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जेजे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह साल 2005 में सेना प्रमुख नियुक्त होने वाले पहले सिख बने थे। जहां तक पंजाब चुनावों की बात है तो आपको बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को मतदान होना है। मतों की गिनती दस मार्च को की जाएगी। देखना होगा कि जनरल जेजे सिंह कौन-सी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़