वैज्ञानिक हॉकिंग की अस्थियां दफनाने के दौरान उनका संदेश अंतरिक्ष में हुआ प्रसारित

Hawking''s voice beamed into space during London burial
[email protected] । Jun 16 2018 11:02AM

लंदन के वेस्टमिंस्टर एबी में प्रसिद्ध ब्रिटिश खगोल भौतिकीवेत्ता स्टीफन हॉकिंग की अस्थियों को दफनाए जाने के दौरान सबसे नजदीकी ब्लैक होल की तरफ उनका संदेश प्रसारित किया गया।

लंदन। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबी में प्रसिद्ध ब्रिटिश खगोल भौतिकीवेत्ता स्टीफन हॉकिंग की अस्थियों को दफनाए जाने के दौरान सबसे नजदीकी ब्लैक होल की तरफ उनका संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान दुनियाभर से विभिन्न प्रसिद्ध शख्सियत और विज्ञान प्रेमी मौजूद थे। हॉकिंग की अस्थियां महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन की कब्र के बगल में दफनाई गई।

कार्यक्रम में शरीक होने के लिये अपने पति के साथ आईं 65 वर्षीय देबोराह ट्रेविनो ने कहा कि व्हीलचेयर के सहारे चलने वाले वैज्ञानिक उन लोगों में से थे जिन्हें हमेशा याद किया जाना चाहिये। स्पेन में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) सैटेलाइट डिश से रेडियो तरंगों के माध्यम से यूनानी संगीतकार वेंजेलिस द्वारा लिखा गया गीत हॉकिंग की प्रसिद्ध सिंथेसाइज्ड आवाज में अंतरिक्ष में प्रसारित किया गया।

ईएसए ने बताया कि छह मिनट का संदेश ब्लैक होल 1A 0620-00 की ओर प्रसारित किया जा रहा है। इस ब्लैक होल का 1975 में पता लगाया गया था और यह पृथ्वी से 3500 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। यह संदेश ग्रहों की रक्षा के बारे में हॉकिंग के भाषण से लिया गया।

हॉकिंग की बेटी लूसी हॉकिंग ने कहा, ‘यह शानदार और सांकेतिक भंगिमा है जो इस ग्रह पर मेरे पिता की मौजूदगी, अंतरिक्ष जाने की उनकी इच्छा और उनके दिमाग में ब्रह्मांड की उनकी खोज के बीच संबंधों को जोड़ती है।’ उन्होंने कहा, ‘यह शांति और उम्मीद, एकता और इस ग्रह पर हमारे लिये सौहार्द के साथ रहने की आवश्यकता को दर्शाता है।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़