जानिए कैसे बोलने लगी इजिप्ट की ममी ? वैज्ञानिकों ने उठाया रहस्य से पर्दा

mummy
प्रतिरूप फोटो

बोलने वाली इस मम्मी का नाम नेजियामून है। 3000 हज़ार साल पहले मिस्र में नेजियामून नाम का पुजारी रहा करता था उसकी मृत्यु के बाद वहां के लोगों ने रिवाज के मुताबिक उसे मम्मी बनाकर दफ्ना दिया।

इग्जिप्ट अपने इतिहास और पिरामिडो की वजह से इतिहासकारों की पसंद रहा है। इसने इतिहास के कई रहस्यों से पर्दा उठाया है। मिस्र की ममी पर हॉलीवुड की कई फिल्में दिखाई जा चुकी है। पिछले साल एक हैरान करने वाली घटना सामने आई कहा गया मिस्र की ममी  बोलने लगी है। बिल्कुल वैसे ही जैसे 3000 साल पहले बोला करती थी।

 

इसे भी पढ़ें: एक घंटे तक बिना आंख झपकाए सूरज का निहारकर एक व्यक्ति ने बनाया रिकॉर्ड

बोलने वाली इस ममी का नाम नेजियामून है। 3000 हज़ार साल पहले मिस्र में नेजियामून नाम का पुजारी रहा करता था उसकी मृत्यु के बाद वहां के लोगों ने  रिवाज के मुताबिक उसे ममी  बनाकर दफ्ना दिया। 18वीं सदी में नेजियामून की ममी  को लंदन के लीडस् शहर के म्यूजियम में जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा संग्राम को लेकर TMC सांसदों की शाह से मुलाकात। सेंसेक्स में रिकॉर्ड गिरावट

इस मम्मी  के जीभ और तालू पूरी तरह से नष्ट गए थे पर उसके स्वर तंत्र पूरी तरह सुरक्षित थे। जैसे ही ये जानकारी वैज्ञानिकों को मिली उन्होंने उस ममी  को दुबारा आवाज देने का फैसला किया। वैज्ञानिक रिपोर्टस के अनुसार, इंग्लैंड की एक प्रयोगशाला में 3d प्रिंटिंग तकनीक, कंप्यूटर और लाउडस्पीकर की सहायता से 3 हज़ार साल पहले मर चुके पुजारी की आवाज़ सुनने कामयाबी पाई।

 

नेजियामून  की आवाज सुनने के लिए वैज्ञानिकों ने सिटी स्कैन और 3डी तकनीक की मदद से  ममी के स्वर तंत्र का मॉडल तैयार किया गया। इस मॉडल को एक लाउडस्पीकर के साथ जोड़ दिया गया। और ध्वनि तरंगों को गुजारा गया, ममी के मॉडल से जब वह ध्वनि तरंगे गुजरी तो आवाज निकलने लगी वैज्ञानिकों का अनुमान है कि, इस ममी से बिल्कुल वैसी ही आवाज उत्पन्न हुई जैसे 3000 साल पहले मर चुके पुजारी नेजियामून की आवाज थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़