"जय हो KBC" कहने वाली महिला ने शो में अपनी बातों से लगाए चार चांद, बातें सुनकर हंसी पर नहीं रहेगा कंट्रोल

शो पर होने वाले मस्ती मजाक के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होते रहते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला हॉटसीट पर बैठी दिख रही है। महिला ने अपनी भोली बातों से लोगों को खूब हंसाया।
कौन बनेगा करोड़पति एक ऐसा गेमशो है जिसने आम लोगों के जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। कई लोगों का जीवन इस गेमशो में आकर धनराशि जीतने के बाद बिलकुल बदल गया है। बेहद गंभीर शो होने के बाद भी यहां ठहाकों की कमी नहीं रहती है। गेमशो के दौरान कई फनी इंसिडेंट होते रहते हैं, जिसे देखकर शो में ऑडियंस, घर पर बैठे दर्शक यहां तक की खुद अमिताभ बच्चन भी मस्ती करते दिखते है।
शो पर होने वाले मस्ती मजाक के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होते रहते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला हॉटसीट पर बैठी दिख रही है। महिला ने अपनी भोली बातों से लोगों को खूब हंसाया। सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि खुद अमिताभ बच्चन भी हंसने से खुद को रोक नहीं सके। हंसते हुए ही महिला ने काफी बातें शेयर की। बात दें कि पश्चिम बंगाल से आई महिला का नाम अलोलिका है, जो केबीसी में कंटेस्टेंट के तौर पर आई थी। वो हॉट सीट तक पहुंचने में सफल हुई थी।
सुनाया फ्लाइट का किस्सा
इस दौरान महिला ने बताया कि उनकी मां की इच्छा पूरी हो गई। इसके साथ ही उनकी भी एक इच्छा पूरी हो गई है। महिला ने कहा "जय हो केबीसी"। केबीसी ने मेरी एक और इच्छा को पूरा कर दिया। पहली बार फ्लाइट से ट्रैवल किया। अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि आपका अनुभव कैसा रहा तो महिला ने कहा कि बहुत अच्छा। उन्होंने कहा कि फ्लाइट वाले इतना पैसा लेते हैं और बैग भी अपने ही पास रखते हैं। महिला ने कहा कि हम तो ट्रेन से सफर करने वाले लोग हैं।
ट्रेन में अपनी चीज अपने पास ही रखते हैं। सीट के नीचे बड़ा बैग रखा होता है। अरे थोड़ी देर में बैग को चेक करना होता है कि बैग रखा तो है। रात में भी उठकर बाग चेक करते हैं। मगर फ्लाइट का क्या है पैसा ज्यादा लेते हैं तो बैग भी अपने पास रखते हैं।
महिला ने होटल में रहने का अनुभव भी अपना साझा किया। अलोलिका नहीं बताया कि इतना बड़ा होटल, जय हो केबीसी। अपने पैसे से तो इतना सब नहीं कर पाते। पति के पास भी इतना पैसा नहीं है लेकिन केबीसी ने सब कर दिखाया।
अन्य न्यूज़












