क्या 10 हजार में बना सकते हैं कार? अपने जवाब से आनंद महिंद्रा ने जीता सबका दिल

anand mahindra
ANI

आनंद महिंद्रा अपने 9.2 मिलीयन टि्वटर फॉलोअर्स को हसाने में कभी असफल नहीं होते हैं। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। एक बार फिर उद्योगपति महिंद्रा ने एक ट्विटर यूजर के सवाल का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। महिंद्रा का जवाब पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने सेंस ऑफ ह्यूमर, व्यंगातमक टिप्पणी और क्रिएटिव पोस्ट्स की वाह से अपने फॉलोअर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे अपने 9.2 मिलीयन टि्वटर फॉलोअर्स को हसाने में कभी असफल नहीं होते हैं। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। एक बार फिर उद्योगपति महिंद्रा ने एक ट्विटर यूजर के सवाल का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। महिंद्रा का जवाब पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।

यह सब तब शुरू हुआ जब राज श्रीवास्तव नाम के एक ट्विटर यूजरनेम महिंद्रा को 10 हजार रुपए से कम कीमत में कार बनाने के लिए कह दिया। इस पर आनंद महिंद्रा ने जो जवाब दिया उसे पढ़कर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने जवाब में महिंद्रा थार के  खिलौना मॉडल की तस्वीर अटैच की जो ऑनलाइन बिकती है। उन्होंने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, हमने और भी बेहतर किया है इसे हमने डेढ़ हजार रुपए से भी कम में बनाया है। सोशल मीडिया यूजर्स अब आनंद महिंद्रा के सेंस ऑफ ह्यूमर पर फिदा हो है हैं। इंटरनेट पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और अपने फनी रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या है विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग के स्थापना की कहानी? आक्रांताओं के आक्रमण के बाद भी बना रहा हिन्दुओं की आस्था का केंद्र

आपको बता दें कि महिंद्रा के इस ट्वीट को कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि वे यह मॉडल खरीदना चाहेंगे। वहीं, कुछ यूजर्स आनंद महिंद्रा के इस अंदाज़ की जमकर वाहवाई कर रहे हैं। तो क्या आप भी इस कार को खरीदना चाहेंगे?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़