24 सितम्बर को मनाया जाता है नेशनल चेरी जुबली डे

national-cherry-jubilee-day-2019

चेरी जुबली एक खास तरह का डेजर्ट है जो चेरी और लिकर (आमतौर पर किर्श या ब्रांडी) को साथ मिलाकर बनायी जाती है। इसके बाद इसे वनीला आइसक्रीम के साथ परोसा जाता है। मुख्य रूप से इस डिश को फ्रांसीसी शेफ अगस्टे एस्कोफी ने महारानी विक्टोरिया के किसी समारोह में तैयार किया था।

चेरी किसी पसंद नहीं आती है और जब बात चेरी से बनी किसी खास डिश की हो तो मुंह में पानी आना लाजमी है। ऐसी ही एक डिश है चेरी जुबली जिसे डिनर में खिलाकर आप अपने मेहमानों को इम्प्रेस कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि आज नेशनल चेरी जुबली डे है! तो आइए हम इस दिन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

जाने नेशनल चेरी जुबली डे के बारे में 

नेशनल चेरी जुबली डे 24 सितम्बर को मनाया जाता है। नेशनल चेरी जुबली डे चेरी प्रेमियों के लिए खास है। चेरी जुबली बनाना बहुत आसान होता है। आप बस एक कैन लें इसमें चेरी पाई भरकर कुछ कॉन्यैक (या ब्रांडी) और वेनिला आइसक्रीम के साथ सजाएं। चेरी जुबली में जुबली शब्द के कई अर्थ होते हैं। हालांकि चेरी से जुड़ी मिठाई जैसी चीज के लिए जो किसी समारोह में खायी जाती है। हम सभी जानते हैं कि डेसर्ट अक्सर समारोहों के साथ होते हैं और चेरी जुबली ऐसा ही है। एक्सोफर में सादगी और शान के लिए के लिए जाने जाते थे। उन्होंने नेली मेलबा के सम्मान में पीच मेला भी बनाया। मशहूर शेफ ने सारा बर्नहार्ट के बाद एक मैकरॉन का नाम भी दिया। 

इसे भी पढ़ें: खगोलीय प्रक्रिया के तहत 23 सितम्बर को दिन और रात होंगे बराबर

नेशनल चेरी जुबली डे की हिस्ट्री

चेरी जुबली एक खास तरह का डेजर्ट है जो चेरी और लिकर (आमतौर पर किर्श या ब्रांडी) को साथ मिलाकर बनायी जाती है। इसके बाद इसे वनीला आइसक्रीम के साथ परोसा जाता है। मुख्य रूप से इस डिश को फ्रांसीसी शेफ अगस्टे एस्कोफी ने महारानी विक्टोरिया के किसी समारोह में तैयार किया था। इस बात के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि इसे पहली बार 1887 में गोल्डन जुबली में या 1897 में डायमंड जुबली में पेश किया गया था। लेकिन यह जल्दी ही इस समय का सबसे फैशनेबल डेसर्ट में से एक बन गया।  कई सालों तक, चेरी जुबली अमेरिका के बेहतरीन रेस्तरां में एक अच्छे मेनू आइटम में से एक थी, जो 1950 और 1960 के दशक में बहुत पापुलर हुई।

कैसे मनाएं नेशनल चेरी जुबली डे 

24 सितम्बर को नेशनल चेरी जुबली डे मनाने के लिए किसी रेस्टोरेंट से चेरी जुबली आर्डर करें और दोस्तों क बुलाकर घर में पार्टी करें। इसके अलावा आप घर में भी चेरी जुबली बना सकते हैं। इसके लिए आप ताजी चेरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और फ्रिज में रखी चेरी भी प्रयोग में ला सकते हैं। चेरी जुबली डे पर पार्टी करना बहुत फैशनेबल होता है। आप इस डिश को अपनी 25 वीं या 50 वीं सालगिरह मनाते समय भी मेहमानों के लिए सर्व कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: विश्वभर में मनाया जा रहा इंटरनेशनल पीस डे, जानिए कैसे हुई थी शुरुआत ?

नेशनल चेरी जुबली डे से है लगाव

नेशनल चेरी जुबली डे के दीवानों को चेरी जुबली से खास प्रेम होते है। चेरी जुबली से लगाव कारण इसका राजशाही और शानदार तरीका है जो चेरी से जुड़े दूसरे डेर्जट्स जैसे चेरी पाई, चेरी सलाद, चेरी-कैरेनबेरी जेली और चेरी पोर्क नहीं पाया जाता है। इस डिश के साथ एक खास बात यह है कि इसे परोसते समय इसमें हल्की आग रहती है जो अपने आप में एक मजेदार अनुभव होता है। साथ ही इसे वनिला आइक्रीम के साथ परोसा जाता है लेकिन अब कुछ नए रेस्तरां ने इसे चाकलेट आइसक्रीम के साथ सर्व करना भी शुरू किया है।

प्रज्ञा पाण्डेय 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़