80th Independence Day: लाल किले से Viksit Bharat का संकल्प और Vande Mataram के 150 साल का गौरवशाली इतिहास

आज यानी की 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आसान भाषा में समझा जाए, तो भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।
हर साल 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस मनाता है। आज यानी की 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आसान भाषा में समझा जाए, तो भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। वहीं देश की आजादी को 79 वर्ष पूरे हुए हैं। तो आइए जानते हैं आजादी के कितने साल हो गए हैं। इस बार की थीम क्या रखी गई है।
15 अगस्त 1947 को मिली थी स्वतंत्रता
बता दें कि भारत के दो शताब्दियों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के बाद 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह स्वतंत्रता अनेक लंबे आंदोलनों और असंख्य लोगों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम थी। हर साल इस दिन देश भर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
वहीं राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के लाल किए पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आकर्षण का केंद्र रहता है। यह दिन देश के हर व्यक्ति के लिए बहुत महत्व रखता है। क्योंकि यह भारत के उन लोगों के क्रांतिकारी विचारों और मूल्यों को बनाए रखने की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
थीम
भारत 'युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047' की थीम के साथ अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। साथ ही 'वंदे मातरम के 150 साल' का भी जश्न मनाया जा रहा है।
अन्य न्यूज़














