अंखियों से गोली मारे! इस लड़की ने सोशल मीडिया पर लाई बाढ़

story on social media viral girl priya prakash
[email protected] । Feb 14 2018 3:23PM

सोशल मीडिया में बाढ़ लाने वाली लड़की प्रिया प्रकाश वारियर को आखिर कौन नहीं जानता है।रातों रात सुपरस्टार बनीं प्रिया के बारे जानने की जिज्ञासा सभी के भीतर समाई हुई है

नयी दिल्ली। सोशल मीडिया में बाढ़ लाने वाली लड़की प्रिया प्रकाश वारियर को आखिर कौन नहीं जानता है।रातों रात सुपरस्टार बनीं प्रिया के बारे जानने की जिज्ञासा सभी के भीतर समाई हुई है। बता दें कि प्रिया केरल के त्रिसूर की रहने वाली है और उनकी उम्र महज 18 साल है। प्रिया ने कुछ लघु फिल्मों में काम कर चुकी है और जल्द ही उसकी मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ भी दर्शकों के सामने आने वाली है। इसी फिल्म के एक गाने ‘मनिक्या मलाराया’ में प्रिया को दर्शकों ने पहली बार देखा और इस झलक ने सबका मन मोह लिया है। 

गाने और फिल्म के पहले लुक से ये तो साफ़ जाहिर है कि यह एक लव स्टोरी है, जो स्कूल जाने वाले लड़के-लड़कियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। प्रिया के साथ फिल्म में नज़र आने वाले हैं रोशन अब्दुल रहूफ। त्रिसूर की रहने वाली प्रिया के पिताजी प्रकाश वारियर सेंट्रल एक्साइज ऑफिसर हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। प्रिया के परिवार में एक छोटा भाई प्रसिद्ध और उनके दादा-दादी भी हैं। प्रिया विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। वह तीन शॉर्ट फिल्म में काम कर चुकी हैं, साथ-साथ वह मॉडलिंग में भी अपना हाथ आजमाती रहती है। 

 

गूगल सर्च में प्रिया ने सनी लियोग, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को काफी पीछे छोड़ दिया है। वहीं इंस्टाग्राम में उनके करीब 3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए है। महज दो दिन में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्स बन गयी हैं प्रिया प्रकाश। मगर प्रिया को कई लोगों ने ट्रोल भी किया है। जब प्रिया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव हुई तो कई लोगों ने उनको गालियाँ दी और कहा की उनकी लोकप्रियता फर्जी है और वो ओवर-रेटेड हैं।

 

लेकिन, इस सबके बावजूद प्रिया की लोकप्रियता पर कोई असर नही पड़ा है और इसमें कोई शक नही की प्रिये आने वाले समय की एक उम्दा कलाकार हैं। वहीं लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश करार दिया। उनकी फिल्म ओरु अदार लव 3 मार्च को रिलीज़ हो रही है और इसमें कोई संदेह नहीं की उनके फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़