Relationship Advice: बिस्तर पर खुलकर लेने हैं इंटिमेसी के मजे, कामसूत्र की ये बातें आएंगी आपके काम

Romantic Couple
Prabhasakshi
एकता । Oct 7 2022 8:25PM

सेक्स के बारे में लोग और अधिक जान सकते हैं, लेकिन कैसे? जवाब है कामसूत्र से। कामसूत्र एक ग्रंथ हैं, जिसमें सेक्स से जुड़ी कई तरह की जानकारी विस्तार से दी गई हैं। ऐसे में आज हम इस ग्रंथ से कुछ जरुरी जानकारी निकालकर लेकर आएं हैं, जो महिला और पुरुष दोनों के लिए जाननी जरुरी हैं।

सेक्स, दो लोगों के रिश्तों को अगले स्तर पर ले जाने का काम करता है। ये लोगों को शारीरिक सुख तो देता ही है, इसके साथ यह रिश्तों को मजबूत करने में भी मदद करता है। सेक्स के फायदे, इसे करने का तरीका और अन्य चीजों के बारे में लोगों को आधी अधूरी जानकारी है। सेक्स के बारे में लोग और अधिक जान सकते हैं, लेकिन कैसे? जवाब है कामसूत्र से। कामसूत्र एक ग्रंथ हैं, जिसमें सेक्स से जुड़ी कई तरह की जानकारी विस्तार से दी गई हैं। ऐसे में आज हम इस ग्रंथ से कुछ जरुरी जानकारी निकालकर लेकर आएं हैं, जो महिला और पुरुष दोनों के लिए जाननी जरुरी हैं। इन जानकारी से दोनों बेड पर अच्छा और रोमांचक समय बीता सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: इन खूबियों वाली महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं पुरुष, देखते ही बना लेते हैं अपना जीवनसाथी

- कामसूत्र में किसिंग को लेकर काफी बातें बताई गई हैं। कामसूत्र के अनुसार, पार्टनर को किस जितनी आराम से और प्यार से किया जाएगा, उतना ये उन्हें उत्तेजित करेगा। किस, सिर्फ होठों पर नहीं बल्कि पार्टनर के पूरे शरीर पर किया जाना चाहिए। बता दें, हर व्यक्ति के शरीर पर एक वीक पॉइंट होता है, जहाँ किस करने से उनकी सेक्स करने की इच्छा जाग जाती है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: बोरिंग हो गया है रोमांस, भरना चाहते हैं दोगुने मजे? ये इंटिमेसी सीक्रेट्स करेंगे मदद

- सेक्स सेशन के दौरान ऑर्गेज्म तक पहुंचना बेहद जरुरी होता है और इसके बारे में कामसूत्र में जिक्र किया गया है। कामसूत्र के अनुसार, एक बार सेक्स करने के दौरान महिलाओं को अधिक बार ऑर्गेज्म महसूस हो सकता है और इसके बाद भी वह सेक्स जारी रख सकती हैं। वहीं पुरुष सेक्स के दौरान केवल एक बार ही ऑर्गेज्म महसूस कर पाते हैं, जिसके बाद वह सेक्स करने की एनर्जी खो देते हैं। इसलिए पुरुषों को ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि खुद से पहले वह अपनी पार्टनर को ऑर्गेज्म तक पहुंचाएं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों पर भड़क जाते हैं आप? इन टिप्स से गुस्सा कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

- पार्टनर के साथ सेक्स सेशन में शामिल होने का मतलब ये नहीं है कि आप सीधा बेड पर जाकर चालू हो जाएं। कामसूत्र के अनुसार, बेड पर पार्टनर के साथ मजे लेना चाहते हैं तो आप सेक्स से पहले किस, रोमांटिक बातें, ओरल सेक्स आदि का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको और आपके पार्टनर को उत्तेजित होने मदद मिलेगी, फिर दोनों बिस्तर पर अंतरंगता का मजा ले पाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़