Chhapra Wedding । शादी के लिए थे बेचैन, परिवारवालो ने आगे बढ़ा दी तारीख, घर से फरार हुए लड़का-लड़की

Chhapra Wedding
Creative Common
एकता । Dec 5 2022 4:03PM

शादी में हो रही देरी एक युवक को रास नहीं आई और वह अपनी मंगेतर को लेकर फरार हो गया। लड़की को घर से गायब देखकर परिवार वाले परेशान हो गए हैं और पुलिस स्टेशन जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बोलबम और संध्या को ढूंढा और घर लाकर मंदिर में उनकी शादी करा दी।

बिहार के छपरा जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शादी में हो रही देरी एक युवक को रास नहीं आई और वह अपनी मंगेतर को लेकर फरार हो गया। लड़की को घर से गायब देखकर परिवार वाले परेशान हो गए हैं और पुलिस स्टेशन जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने काफी मस्सकत के बाद लड़का और लड़की दोनों को ढूंढ निकाला। लड़का और लड़की की बेकरारी को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने मंदिर ले जाकर दोनों की शादी करा दी।

इसे भी पढ़ें: दूल्हे को वरमाला पहनाते हुए ही हो गई दुल्हन की मौत, मातम में बदली खुशियां

दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी पूजन साहनी के बेटे बोलबम साहनी का रिश्ता पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुर रुद्र निवासी सिकंदर मांझी की बेटी संध्या कुमारी से तय हुआ था। दोनों की इसी साल मई में सगाई हुई थी और जल्द शादी भी होने वाली थी। सगाई के बाद बोलबम और संध्या की फ़ोन पर बातचीत शुरू हो गयी थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था, परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुट गए थे। लेकिन इन सब के बीच लड़के के घरवालों ने डेढ़ लाख रुपए और बाइक की मांग कर दी, जो लड़की वाले देने में सक्षम नहीं थे। घरवालों की पैसों पर बात नहीं बनी तो शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: पत्नी महरीन काजी के साथ डेनमार्क घूम रहें हैं IAS अतहर आमिर खान, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

यह बात जब दूल्हा-दुल्हन को पता चली तो उन्हें शादी टूटने का डर सताने लगा और फिर दोनों ने मिलकर घर से भाग जाने का फैसला किया। आखिर में दोनों 8 नवंबर को घर से भाग गए। संध्या के घर से गायब होते ही उसके पिता थाने पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की जाँच में पता चला कि लड़की घर से भाग गयी है और उसे भगाने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका मंगेतर है। पुलिस ने काफी छानबीन की और लड़का-लड़की को बरामद कर घर लेकर आयी। इसके बाद परिवार वालों ने आपसी सहमति से पुलिस की मौजूदगी में पानापुर बाजार के राम जानकी मंदिर में दोनों की शादी करा दी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़