Namo Bharat Rapid Rail में महिलाओं ने देसी गाने पर किया धमाकेदार डांस, वायरल वीडियो पर आ रहे गजब के रिएक्शन
इंटरनेट पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है। ये क्लिप रैपिड रेल में यात्रा कर रही महिलाओं का है जो देसी परिधान में दिख रही है। मेट्रो में सभी महिलाएं देसी गाने पर नाचती और गाती दिख रही है। इस वायरल वीडियो को मोदीनगर वाले कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है।
दिल्ली मेट्रो से आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो नाच गाने के होते हैं तो कुछ में अश्लीलता की हदें भी पार होती है। कई वीडियो में सीट को लेकर हुए झगड़े भी काफी वायरल होते है। मगर अब एक वीडियो नमो भारत रैपिड रेल का भी वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है। ये क्लिप रैपिड रेल में यात्रा कर रही महिलाओं का है जो देसी परिधान में दिख रही है। मेट्रो में सभी महिलाएं देसी गाने पर नाचती और गाती दिख रही है। इस वायरल वीडियो को मोदीनगर वाले कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। इंटरनेट पर रैपिड मेट्रो का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कोच में महिलाएं सूट, सलवार पहने हुए देसी गाने पर नाचती दिख रही है।
बता दें कि ये वीडियो देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल का है, जिसमें महिलाओं की टोली होली के गानों पर जमकर नाच रही है। ये भी कहा गया है कि ये डांस महिलाएं मोदीनगर स्टेशन के आसपास की है। वायरल क्लिप में महिलाएं देसी अंदाज में होली के गानों पर नाचती दिख रही है। अन्य औरतें वीडियो भी बना रही है।