विश्व अंडा दिवसः आओ बताएं आपको अंडे का फंडा

world-egg-day-2019

दुनिया भर के सभी देशों के तरह-तरह से वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है। भारत में, आंध्र प्रदेश राज्य में 11 अक्टूबर 2019 को विजयवाड़ा में वर्ल्ड एग डे मनाने की योजना बनाई गई है। सभी उम्र के लोगों में अंडे के पोषण मूल्य को बढ़ावा देने के लिए रैलियों का आयोजन किया जाएगा और स्कूली बच्चों और वृद्धाश्रमों में मुफ्त उबले अंडे बाटें जाएंगे।

आज वर्ल्ड एग डे है। दुनिया भर में विश्व अंडा दिवस अंडे के पोषक गुणों की प्रमुखता तथा मनुष्य के स्वास्थ्य हेतु लाभदायी होने के कारण मनाया जाता है तो आइए हम आपको वर्ल्ड एग डे के बारे में बताते हैं।

जानें वर्ल्ड एग डे के बारे में

वर्ल्डएग डे 1996 से आईईसी वियना द्वारा मनाया जा रहा है। 1996 के बाद  हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को वर्ल्ड एग डे मनाने का फैसला किया गया। दुनिया भर में लोग अंडे में मौजूद पोषक तत्वों के कारण खाने में इस्तेमाल करते हैं। बहुत से देश में वर्ल्ड एग डे के दिन कई तरह की गतिविधियां की जाती है। इन गतिविधियों में स्कूलों में अंडे बांटना और सामाजिक संस्थाओं द्वारा अंडे का वितरण शामिल होता है। अंडा बहुत सस्ता और हाई क्वालिटी का प्रोटीन है। इसमें कोलाइन नामक का एक उत्कृष्ट स्रोत भी पाया जाता है जो स्मृति और मस्तिष्क के विकास के लिए अच्छा माना जाता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन मस्तिष्क और मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी होता है। यह रोगों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें: दस अक्टूबर को मनाया जाता है नेशनल एंजेल फूड केक डे

भारत में वर्ल्ड एग डे 

दुनिया भर के सभी देशों के तरह-तरह से वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है। भारत में, आंध्र प्रदेश राज्य में 11 अक्टूबर 2019 को विजयवाड़ा में वर्ल्ड एग डे मनाने की योजना बनाई गई है। सभी उम्र के लोगों में अंडे के पोषण मूल्य को बढ़ावा देने के लिए रैलियों का आयोजन किया जाएगा और स्कूली बच्चों और वृद्धाश्रमों में मुफ्त उबले अंडे बाटें जाएंगे। दैनिक पोषण में अंडों के महत्व को शिक्षित करने और 2019 के विषय “ईट योर ईजी टुडे एंड एवर डे” को बढ़ावा देने के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी।

अंडे खाने के फायदे

अंडे न केवल अच्छे लगते हैं बल्कि सेहत के लिए अच्छे होते हैं। अंडे कम कैलोरी, उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का एक स्रोत हैं। प्रोटीन के अलावा अंडे में विटामिन बी और डी, और खनिजों का एक अच्छा अनुपात होता है जो स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।


कैसे मनाएं वर्ल्ड एग डे

वर्ल्ड एग डे मनाने के लिए आप एक प्लेट में अंडों को बेकन के साथ सजा लें और अपने दोस्तों के साथ खाएं। इसके अलावा आप ब्रेड के साथ अंडे का मजा ले सकते हैं। साथ ही बत्तख के अंडे थोड़े महंगे होते हैं तो इस वर्ल्ड एग डे पर उसे भी ट्राई करें। यहीं नहीं गूज एग चिकेन एग से आकार में बड़े होते हैं तो इसका इस्तेमाल कर कुछ नया स्वाद चखें। आप अगर कुछ ज्यादा प्रैक्टिकल करना चाहते हैं तो आस्ट्रिच के अंडे भी ट्राई कर सकते हैं। इस तरह वर्ल्ड एग डे पर आप तरह-तरह के अंडे इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 24 सितम्बर को मनाया जाता है नेशनल चेरी जुबली डे

वर्ल्ड एग डे की हिस्ट्री 

आमतौर पर, जब हम अंडे के बारे में सोचते हैं तो एक सफेद गोल चीज समझ में आती है। इसमें अंदर एक सुनहरी जर्दी होती है बस इसी को अंडा कहा जाता है। लेकिन ये केवल अंडा नहीं होता है बल्कि इंसानों के लिए बहुत जरूरी होता। इसलिए अंडे का इतिहास विचार से परे है। साथ ही कई संस्कृतियों में सजावटी और धार्मिक कारणों से अंडों को बहुत महत्व दिया जाता है। साथ ही ईस्टर एग पर बच्चे अंडे के आकार के चमकीले वस्तु में पैसे या चाकलेट भरते हैं और उसका शिकार करते हैं। इस तरह की खूबसूरत चीजों को पीटर कार्ल फेबरेज ने बनायी थी।

प्रज्ञा पाण्डेय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़