Luxury Home Decor: बिना महंगा खर्च किए Living Room चमकाएं, ये 5 Corner Table Designs देंगे Premium Look

Luxury Home Decor
Instagram

कई बार छोटे-छोटे डेकोर एलिमेंट्स भी आपके घर की पूरी वाइब को ही चेंज कर देते हैं। सही डिजाइन की कॉर्नर टेबल न सिर्फ आपके लिविंग रूम को स्टाइलिश बनाती है, बल्कि आपके लिविंग रूम को 5 स्टार होटल जैसा प्रीमियम लुक दे सकती है।

हर किसी की चाहत होती है कि उनका लिविंग रूम सलीकेदार, खूबसूरत और थोड़ा सा लग्जरी फील देने वाला हो। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप लिविंग रूम में महंगे फर्नीचर रखें या फिर कुछ बड़े बदलाव करें। कई बार छोटे-छोटे डेकोर एलिमेंट्स भी आपके घर की पूरी वाइब को ही चेंज कर देते हैं। ऐसा ही एक खास एलिमेंट कॉर्नर टेबल है। सही डिजाइन की कॉर्नर टेबल न सिर्फ आपके लिविंग रूम को स्टाइलिश बनाती है, बल्कि आपके लिविंग रूम को 5 स्टार होटल जैसा प्रीमियम लुक दे सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लिविंग रूम को क्लासी और एलिगेंट बनाने के लिए लेटेस्ट कॉर्नर टेबल डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

आर्म ट्रे कॉर्नर टेबल डिजाइन

आजकल आर्म ट्रे कॉर्नर टेबल काफी ट्रेंड में है। इसका डिजाइन फंक्शनल और बेहद स्मार्ट होता है, जिसमें एक छोटी ट्रे जैसी सतह होती है। आप इस पर चाय या कॉफी का कप, बुक या छोटा डेकोर आइटम आसानी से रख सकती हैं। खासतौर पर इस तरह की टेबल आर्मचेयर या सोफा के पास अच्छी लगती हैं। यह जगह में आसानी से फिट हो जाती है और आपके लिविंग रूम को एक मॉर्डन और स्लीक लुक देती है। कुछ आर्म ट्रे कॉर्नर टेबल सोफे पर ही सेट हो जाती है। 

सी-शेप्ड कॉर्नर टेबल डिजाइन

यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो कम स्पेस में ही ज्यादा यूटिलाइज करना चाहते हैं। इसका डिजाइन ऐसा होता है कि इसको आप सोफे के नीचे तक स्लाइड कर सकती हैं। इसको इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यह टेबल लैपटॉप रखने, स्नैक्स रखने या डेकोरेटिव आइटम्स सजाने के लिए बेहतर होती है।

राउंड शेप कॉर्नर टेबल डिजाइन

लिविंग रूम में सॉफ्ट और क्लासी लुक पाने के लिए राउंड शेप कॉर्नर टेबल एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके गोल किनारे इसको सेफ और विजुअली अपीलिंग बनाते हैं। आप इस पर कैंडल, फूलों का गुलदस्ता या शोपीस रखकर अपने लिविंग रूम को खूबसूरत बना सकती हैं। खासतौर पर यह डिजाइन छोटे लिविंग रूम के लिए परफेक्ट है।

सिमेट्रिक कॉर्नर टेबल विद बुक शेल्फ डिजाइन

अगर आप स्टाइल के अलावा स्टोरेज भी चाहती हैं, तो आपके लिए सिमेट्रिक कॉर्नर टेबल विद बुक शेल्फ डिजाइन परफेक्ट है। इसमें टेबल के साथ साइड या फिर नीचे में छोटे-छोटे शेल्फ होते हैं। जहां पर आप मैगजीन, किताबें या डेकोरेटिव आइटम्स रख सकती हैं। यह आपके लिविंग रूम को ऑर्गनाइज्ड रखता है, बल्कि इसको प्रीमियम लुक भी देता है। जोकि 5 स्टार होटल्स में देखने को मिलता है।

कॉर्नर टेबल विद लैम्प शेड

अगर आप अपने लिविंग रूम में वॉर्म और कोजी बनाना चाहती हैं, तो आपको कॉर्नर टेबल के साथ लैम्प शेड का कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करना चाहिए। कॉर्नर टेबल विद लैम्प शेड में आपको लैंप शेड एसेंबल किया हुआ मिलेगा। इस तरह की कॉर्नर टेबल में एक से बढ़कर एक डिजाइन देखने को मिलेंगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़