Gudi Padwa Rangoli Designs 2024: घर के आंगन में बनाएं गुड़ी पड़वा स्पेशल रंगोली, मिनटों में बन जाएंगे कलश के डिजाइन

Gudi Padwa Rangoli
pinterest

घर के आंगन में गुड़ी पड़वा के मौके पर रंगोली के डिजाइन बना सकती हैं। गुड़ी पड़वा का पर्व 9 अप्रैल 2024 यानी कल मंगलवार हैं, वहीं इस दिन चैत्र नवरात्रि भी शुरु हो रही है। अगर आप भी अपने घर में रंगोली बनाने जा रहे हैं तो यह डिजाइन जरुर बनाएं।

त्योहार घर में खुशियां लेकर आते हैं। इस दौरान हम सभी अपने घर में साफ-सफाई जरुर करते हैं। घर को सजाने के लिए हर कोने-कोने को चमकाते हैं। घर को सुंदर को बनाने के लिए हम सभी त्योहार के समय आंगन या मंदिर के बाहर रंगोली जरुर बनाते हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको ऑनलइन काफी डिजाइन मिल जाएंगे। गुड़ी पड़वा के मौके पर घर के आंगन में आप कलश के डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं। इन्हें आप केवल 10 मिनट के अंदर बना सकते हैं।

फूलों के साथ कलश रंगोली का डिजाइन बनाएं

फूलों से बनी रंगोली देखने में काफी खूबसूरत नजर आती है। इसे आप बॉर्डर में या डिजाइन के अंदर एक से ज्यादा अलग-अलग साइज के फूल और पत्तियां बनाकर रंगोली के डिजाइन को पूरा कर सकते हैं। सर्किल की आउटलाइन करने के लिए आप छोटे डिजाइन के फूल बनाएं। अगर आप अंदर के और डिजाइन बना रही हैं तो कलरफुल कलर्स से फूलों को बनाएं। इसे 3डी बनाने के लिए आप माचिस की तीली का इस्तेमाल कर सकती हैं।

डॉट-डॉट करके बनाएं कलश रंगोली

यह डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसे बनाने के लिए आप बॉर्डर के लिए डॉट डिजाइन बना सकती हैं। रंगोली की डिजाइन अंदर की तरफ आप चाहे तो डॉट-डॉट कर गुड़ी पड़वा की शुभकामनाओं से भरा बना बना सकते हैं। कलश बनाने के लिए आप बारीक डॉट पैटर्न का इस्तेमाल करें।

बोतल के ढक्कन की मदद से बनाएं कलश रंगोली

बोतल के ढक्कन की मदद से आप आसानी से अनेक साइज और डिजाइन की रंगोली को बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाकर आप दीपक भी जला सकते हैं। ढक्कन की मदद से बनाएं गए डिजाइन को आप टूथपिक की मदद से थोड़ा ट्विस्ट भी कर सकते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़