Holi 2024: होली में मेहमानों को इन जायकेदार डिशेज से करें स्वागत

त्योहारों पर हर घर में मीठे-नमकीन पकवान बनाने की परंपरा काफी पुरानी है इनके बिना तो त्योहार की रोनक ही अधूरी होती है। होली पर खूब गुजिया खाकर मन ऊब जाता है ऐसे मे दिल करता है कि कुछ नमकीन आइटम खाने का मन करता है। इस बार होली पर अपने घर आने वाले मेहमानों को सर्व करें ये टेस्टी डिशेज।
होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है इसे पूरे भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 25 मार्च 2024, को होली मनाई जाएगी। होली की धूम अब हर जगह नजर आने लगी है। बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारियों से सज चुके हैं। घरों में गुजियां बनना शुरु हो चुकी है। होली के दौरान घरों में मीठे-नमकीन पकवान बनते हैं। जैसे गुजिया, दही वड़े और गुलाब-जामुन का स्वाद तो आपको हर घर में चखने को मिल जाएगा। क्यों न इस बार आप अपने घर आने वाले मेहमानों को कुछ अलग सर्व करें।
पालक चना कबाब
सामग्री
- 4 कप बारीक कटा हुआ पालक
- 300 ग्राम आलू उबले हुए
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 3/4 इंच अदरक
- 1-3 हरी मिर्च
- 1 कप चना दाल उबली हुई
- हरा धनिया
- स्वादनुसार नमक
विधि
- सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें।
- इसमें अदरक, हरी मिर्च फ्राई करें। इसके बाद उबला चना दाल व पालक डालें और पालक पूरी तरह सूखने तक पकाएं।
- इसमें नमक व हरा धनिया डालें। मिक्सी में इसे दरदरा पीस लें।
- अमचूर और भुना जीरा डालकर मिक्स करें। इसकी टिक्की बनाएं।
- पैन में तेल गरम करें, इसकी टिक्की डालकर सुनहारा होने तक फ्राई कर लें।
हरे चने व प्याज के पकौड़े
सामग्री
- 1 कप कच्चे हरे चने
- 1/2 कप हरा प्याज बारीक कटा
- 1/4 छोटा चम्मच साबुत जीरा
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी
- 2 कप बेसन
- स्वादनुसार नमक
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और तलने के लिए तेल
विधि
-हरे चाने को दरदरा पीस लें। बारीक कटा हरा प्याज मिलाएं।
- साबुत जीरा, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च व हल्दी डालें।
- बेसन मिलाकर पकौड़े का घोल तैयार करें। तेल गर्म करें।
- मीडियम साइज के पकौड़े तैयार करें। चटनी के साथ परोसें।
फिंगर फ्राई चाट
सामग्री
- 2 आलू
- 1/2 कप दही
- 1 प्याज बारीक कटा
- 1 टमाटर बारीक कटा
- 1/2 चम्मच भुना जीरा
- चाट मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
- स्वादनुसार काला नमक
- तलने के लिए तेल
विधि
- आलू को लंबा और मोटा काट लें और गरम पानी में डालकर 10 मिनट बाद निकाल लें।
- इसमें नमक और कॉर्नफ्लोर बुराक कर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- कड़ाही तेल गर्म करें, इसमें आलू डालें और फ्राई करके निकालें।
- दही में नमक, लाल मिर्च, कला नमक और चीनी डालकर फेंट लें।
- सर्विंग डिश में फ्राई किए आलू रखें। आलू को ऊपर कटे प्याज व टमाटर डालें।
- चाट मसाला बुराक कर परोसें। इसमें आप चाहें तो आलू भुजिया। इमली की चटनी और हरी चटनी भी डाल सकते हैं।
पॉकेट पोटैटो मसालेदार
सामग्री
- 1/2 किलो छोटे आलू हल्के उबले हुए
- 1/2 छोटा चम्मच साबुत जीरा व गरम मसाला
- 1 बड़ा चम्मच अमचूर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अदरक कसा हुआ
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादनुसार नमक और सारसों का तेल
विधि
- कड़ाही गरम करें इसमें साबुत जीरा चटकाएं और आलू डालकर कुछ देर तक भूनें।
- अदरक, हल्दी और नमक डालकर भूनें।
- लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर और गरम मसाला डालकर उसे कुछ देर तक भूनें।
- सब चीज अच्छे से भून जाएं, तो इसमें फ्रूटस्टिक लगाएं और स्नैक्स में सर्व करें।
अन्य न्यूज़












