खीर, हलवा और लड्डू में चीनी घटाएं, स्वाद नहीं-जानिए ये स्मार्ट किचन ट्रिक्स

Low sugar Indian sweets
Image Source: gemini
मिताली जैन । Jun 25 2026 5:52PM

चीनी कम करने के लिए एकदम से उसकी मात्रा आधी ना करें। इससे टेस्ट में एकदम से बड़ा बदलाव आ जाता है। इसलिए, चीनी की मात्रा धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें। पहले 10-15 प्रतिशत तक चीनी कम करें। इस तरह धीरे-धीरे चीनी कम करने से आपके टेस्ट बड उस हिसाब से एडजस्ट हो जाएंगे और आपको अंतर महसूस भी नहीं होगा।

ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें मीठा खाना बहुत पसंद है। गुलाब जामुन से लेकर खीर, हलवा, लड्डू या फिर बर्फी का नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा मीठा कई तरह की समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। इसलिए, लोग अक्सर चीनी कम करने की कोशिश करते हैं।

लेकिन मिठाइयों में चीनी कम करने से उनका स्वाद फीका लगने लगता है। लेकिन अगर आप स्वाद से समझौता किए बिना चीनी कम करना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ आसान स्मार्ट किचन ट्रिक्स आजमाएं जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में- 

धीरे-धीरे कम करें चीनी

चीनी कम करने के लिए एकदम से उसकी मात्रा आधी ना करें। इससे टेस्ट में एकदम से बड़ा बदलाव आ जाता है। इसलिए, चीनी की मात्रा धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें। पहले 10-15 प्रतिशत तक चीनी कम करें। इस तरह धीरे-धीरे चीनी कम करने से आपके टेस्ट बड उस हिसाब से एडजस्ट हो जाएंगे और आपको अंतर महसूस भी नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

प्राकृतिक मिठास का करें इस्तेमाल  

जरूरी नहीं है कि मिठाई में हर बार चीनी का ही इस्तेमाल किया जाए, अगर आप चाहें तो प्राकृतिक मिठास जैसे खजूर, किशमिश, अंजीर, पका हुआ केला या सेब की प्यूरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको नेचुरल टेस्ट मिलेगा और वो भी काफी अच्छा व अलग लगेगा। 

इलायची और केसर आएगा काम 

मिठाई का सारा स्वाद चीनी में नहीं होता, जबकि असल में उसका स्वाद सुगंध की वजह से अच्छा लगता है। इसलिए, मिठाई बनाते समय इलायची, केसर, जायफल व दालचीनी आदि का इस्तेमाल करने पर चीनी कम इस्तेमाल करने पर भी आपको काफी अच्छा स्वाद महसूस होगा।

फ्रूट बेस्ड हों मिठाइयां  

फलों में पहले से ही नेचुरल मिठास होती है, इसलिए अगर मिठाई बनाते समय फलों का इस्तेमाल किया जाए तो इससे भी टेस्ट काफी अच्छा हो जाता है। आप आम, चीकू, केला व खजूर आदि की मदद से मिठाई बनाकर चीनी काफी कम कर सकती हैं।

दूध को लंबे समय तक पकाएं

दूध को थोड़ा लंबे समय तक पकाने से भी उसमें मिठास बढ़ाई जा सकती है। जब दूध गाढ़ा होता है तो उसका स्वाद अधिक मीठा महसूस होता है। यह एक आसान टिप है, जिसकी मदद से अतिरिक्त चीनी को आसानी से कम किया जा सकता है।

- मिताली जैन

All the updates here:

अन्य न्यूज़