इस तरह बनाएं टेस्टी पास्ता, बच्चे और बड़े सभी खुश हो जाएंगे

how to make tasty pasta
रेनू तिवारी । May 19 2018 11:46AM

हम लोग आजकल नये नये व्यंजन खाना पसंद करते हैं। चाइनीज और इटॉलियन उनमें आम है। पास्ता, ताजा स्टिर फ्राय सब्जियों को ताजा व्हाइट सॉस में मिलाकर बना व्हाइट सॉस पास्ता, किसी भी शाम में इसे झटपट बना कर गर्मागर्म परोसिये।

हम लोग आजकल नये नये व्यंजन खाना पसंद करते हैं। चाइनीज और इटॉलियन उनमें आम है। पास्ता, ताजा स्टिर फ्राय सब्जियों को ताजा व्हाइट सॉस में मिलाकर बना व्हाइट सॉस पास्ता, किसी भी शाम में इसे झटपट बना कर गर्मागर्म परोसिये। व्हाइट सॉस का स्वाद ऐसा होता है कि वह सब को ही पसंद आता है। वह केवल पकाई हुई फ्युसिली के लिए एक आधार रूप सामग्री नहीं बनता है, परंतु विभिन्न रंगीन और करकरी सब्जियों के लिए भी बहुत महत्व का है। रंगीन शिमला मिर्च, आकर्षक ब्रोकली, मोटे करकरे बेबी कोर्न इस पास्ता को रंग-बिरंगी बनाने के साथ-साथ इतना मनमोहक बनाते हैं कि आप का मन इसे खाने के लिए तुरंत ही ललचा जाएगा।

यह व्हाइट सॉस में पास्ता, मसाले और सूखे हर्ब्स से इतने मज़ेदार और स्वादिष्ट बनते हैं कि इसे खाने में आपको निश्चय ही मज़ा आएगा मैंने सफेद पास्ता बनाने की विधि/ रेसिपी उसी को जहन में रखकर यहाँ लिखी है। यह बहुत आसान और पौष्टिक है। इसमें सारी सब्जियां सेहत और विटमिन्स से भरी हैं। सफेद पास्ता को आप बड़ों को, बच्चों को सभी को परोस सकते हैं। यह बहुत स्वादिष्ट व्यंजन है। 

सफेद पास्ता बनाने के लिए सामान:-

150 ग्राम स्पाइरल के आकार का पास्ता – 150 ग्राम

90 ग्राम बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स

1 बारीक कटी हुई प्याज़

1 बारीक कटा हुआ टमाटर

1 गाज़र बारीक कटी हुई

1 खीरा बारीक कटा हुआ

140 ग्राम बारीक कटा हुआ हरीगोभी/ बोरोकोल्ली

50 ग्राम बारीक कटा हुआ चेररी टमाटर

50 ग्राम बारीक कटा हुआ मुशरूमस

2 बड़े चम्मच फन फुड हनी मस्टयर्ड सलाद ड्रेसिंग

2 बड़े चम्मच फन फुड 1000 आइलॅंड सलाद ड्रेसिंग

2 बड़े चम्मच रेमिया मेयोनेज़

2 बड़े चम्मच रेमिया सीज़र सलाद ड्रेसिंग

1 छोटा चम्मच नमक

1 छोटा चम्मच काली मिर्च

2.5 छोटा चम्मच ईज़ी लाइफ मिक्स्ड हर्ब

2.5 छोटा चम्मच ईज़ी लाइफ ऑरेगेनो

200 मिली लीटर तेल

सफेद पास्ता बनाने की विधि:-

-गॅस पर तेज़ आँच पर बड़ा भगोना रखे, पानी भरे और 1 छोटा चम्मच नमक व तेल डालें।

-एक उबाल आने पर सारे पास्ता उसमें डाले और 10 मिनिट के लिए छोड़ें।

-अब निकाल कर देखें, अगर पास्ता गल गया हो तो छन्नी में छान लें/ अगर नहीं तो 5 मिनिट और पकने दें, एक तरफ रख दें।

-अब एक कड़ाही लें, तेज़ आँच पर गैस पर रखें और 4 बड़े चम्मच तेल डालें।

-पहले प्याज़ डालें और भुनने दें।

-जब प्याज़ पक जाए और सफेद हो तब, खीरा छोड़कर सारी सब्जियां उसमें डालें।

-अब 1 छोटा चम्मच नमक व काली मिर्च उसमें मिला दें।

-गैस धीमी आँच पर करें और ढक्कन से ढंके।

-थोड़ी थोड़ी देर में चलाएं।

-जब सब्जी पक जाए, तब उसमें खीरा मिलाएं और 2 मिनिट के लिए छोड़ें।

-अब ऊपर दी हुई सारी सौसेस सब्जी में मिलाएं।

-अब सब्जी में मिक्स्ड हर्ब और ऑरेगेनो मिलाएं फिर उबला हुआ पास्ता उसमें डालें।

-अच्छे से चलाएं और 10 मिनिट के लिए धीमी आँच पर छोड़ें।

आपका स्वादिष्ट सफेद पास्ता परोसने के लिए तैयार है।

-रेनू तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़