किचन में रखी कॉफी की मदद से घर की सफाई होगी चकाचक, जानिए क्लीनिंग हैक्स

घर की सफाई करने के लिए न जाने क्या-क्या नहीं करना पड़ता, लेकिन फिर भी गंदे दाग साफ नहीं होते हैं। कई बार घर की सफाई करने के लिए वेस्ट मैटेरियल भी काम करते हैं। कॉफी बचे हुए ग्राउंड्स की मदद से तांबे के बर्तन भी बढ़िया से साफ होता है।
अगर आप भी साफ-सफाई के लिए मार्केट से केमिकल वाले क्लीनर लेकर आते हैं, तो अब इसकी जरुरत नहीं है। घर में मौजूद वेस्ट मैटेरियल घर की सफाई में मदद कर सकता है। यदि आप फिल्टर कॉफी पीने का शौक है तो इसके वेस्ट मैटेरियल को फेंकने की बजाय इसको आप घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे कॉफी के बचे वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जले बर्तनों को साफ करना
यदि किचन में आपके जले हुए बर्तन पड़े हैं तो आप उसे जरुर साफी कर सकते हैं। वहीं, कॉफी के ग्राउंड्स की मदद से रगड़ें। कॉफी के खुरदुरेपन से बर्तन को साफ आसानी से कर देता है।
फ्रिज की बदबू को दूर करें
अगर आपके भी कॉफी के बचे हुए कॉफी ग्राउंड्स को फेंके नहीं बल्कि इसको दोबारा से उबालकर पानी समेत फ्रिज में रख दें। इसके बाद आप देखेंगे कि फ्रिज में आने वाली बदबू को भी खत्म हो जाएगी। कॉफी की सुगंध फ्रिज की बदबू को अब्जॉर्ब कर लेगी और केवल कॉफी महकेगी।
कॉपर के बर्तन धो सकते हैं
तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए आप कॉफी ग्राउंड्स का यूज कर सकते हैं। इससे आपके सारे तांबे के बर्तन बिल्कुल चमकने लगेंगे।
खाद के रुप प्रयोग करें
आप चाहे तो कॉफी ग्राउंड्स को ममलों में खाद की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पौधों के लिए ऑर्गेनिक खाद का काम करेगा और न्यूट्रिशन भी देगा।
कीड़े भगाने के लिए
आपके किचन में भी कीड़े, मक्खियां लगने लगती हैं तो पानी में घोलकर कॉफी ग्राउंड्स को किचन में रख सकते हैं। कॉफी की खुशबू सारे कीड़े-मकोड़ों को पसंद नहीं आती है। जिससे रसोई में कीड़े नहीं लगते हैं।
अन्य न्यूज़














