Mahalakshmi Mandir: मायानगरी में मां लक्ष्मी के दर्शन से दूर होती है आर्थिक तंगी, भक्त की पूरी होती है हर मन्नत

मायानगरी मुंबई में भी धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित एक मंदिर है। इस मंदिर की महिमा अपरंपार है। धार्मिक मान्यता है कि मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की आर्थिक तंगी दूर होती है।
मायानगरी मुंबई में भी धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित एक मंदिर है। इस मंदिर की महिमा अपरंपार है। धार्मिक मान्यता है कि मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की आर्थिक तंगी दूर होती है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर के बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Omkareshwar Temple: भगवान शिव के इस स्थान को कहा जाता है दूसरा केदारनाथ, पंचकेदार के होते हैं दर्शन
महालक्ष्मी मंदिर
आर्थिक राजधानी मुंबई में धन की देवी मां लक्ष्मी का यह मंदिर है। मुंबई को मायानगरी भी कहा जाता है। इस मंदिर का निर्माण साल 1831 में धकजी दादाजी ने करवाया था। वह पेशे से व्यापारी थे। इस मंदिर में त्रिदेवी विराजती हैं। यह त्रिदेवी मां लक्ष्मी, मां काली और मां सरस्वती की हैं। मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर में तीनों देवियां विराजती हैं। वर्तमान समय त्रिदेवी स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित हैं। मां काली और मां सरस्वती के मध्य में धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा है। मां लक्ष्मी अपने हाथों में कमल का फूल पकड़ी हैं। कमल का फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय होता है।
महालक्ष्मी के प्रति स्थानीय लोगों में गहरी आस्था है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और त्रिदेवी के दर्शन करने से जातक के जीवन में व्याप्त सभी दुख व संकट दूर हो जाते हैं। बता दें कि नवरात्रि और दिवाली के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है।
ऐसे पहुंचे मंदिर
देश की राजधानी दिल्ली से ट्रेन या फ्लाइट के जरिए आप मुंबई पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप देश के अन्य हिस्सों से भी ट्रेन या फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में आप अपनी सुविधानुसार मायानगरी मुंबई पहुंच सकते हैं। मुंबई पहुंचने के बाद आप महालक्ष्मी मंदिर जा सकते हैं। शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है।
अन्य न्यूज़












