यह कुछ उपाय कर लीजिए निश्चित ही होगा भाग्योदय

[email protected] । Oct 17 2017 1:03PM

प्रभासाक्षी के विशेष कॉलम ''काम की बात'' में हम शुरू कर रहे हैं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं और जरूरतों आदि से जुड़े कुछ आसान उपायों पर चर्चा। उम्मीद है यह पाठकों के लिए लाभकारी होंगे।

प्रभासाक्षी के विशेष कॉलम 'काम की बात' में हम शुरू कर रहे हैं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं और जरूरतों आदि से जुड़े कुछ आसान उपायों पर चर्चा। उम्मीद है यह पाठकों के लिए लाभकारी होंगे।

  • घर का द्वार उत्तर, पश्चिम या पूर्व दिशा में होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं है तो किसी वास्तु विशेषज्ञ से परामर्श कर उपाय कर सकते हैं।
  • घर में ढेर सारे देवी-देवताओं की तसवीरें रखने की बजाय सिर्फ घर में बने मंदिर में ही भगवान के चित्र अथवा मूर्तियां रखें।
  • घर के मंदिर में रोजाना दीपक अवश्य जलाएं।
  • रात्रि में जब सोने जाएं तो कपूर को घी में डुबाकर जला दें।
  • घर में भाग्यवर्धक पौधे लगा कर या गमले में रखना भी लाभकारी होता है। जो पौधे आपके लिए बेहद लाभकारी होंगे वह हैं- केला, तुलसी, मनी प्लांट, आम, चंपा और चमेली।
  • भाग्योदय में कुछ पशु पक्षी भी सहायक होते हैं। यदि घर में गाय, चिड़िया, कुत्ता, घोड़ा, हाथी, मोर या बंदर हो तो मंगलकारी होता है।
  • घर में कुछ ऐसी वस्तुएं अवश्य रखें जोकि भाग्योदय में सहायक हैं जैसे- गंगाजल, शालग्राम, तुलसी या कमल गट्टे की माला, रुद्राक्ष, शंख और घंटी।
  • घर के लिए अच्छी सुगंध ही जरूरी नहीं है बल्कि घर में गूंजने वाला अच्छा संगीत भी भाग्यवर्धक बनाता है।
  • झूठ नहीं बोलें और सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहें।
  • गरीबों को समय-समय पर भोजन अवश्य करायें।
  • पंडित को वस्त्र दान भले कुर्ते धोती का करें लेकिन कपड़ा उसी स्तर का होना चाहिए जिस स्तर के आप खुद पहनते हैं।
  • पूजन चाहे दो मिनट ही करें लेकिन पूरा ध्यान लगा कर करें। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़