Oxidized Jewellery का क्रेज! ये 5 अफगानी झुमके देंगे परफेक्ट Ethnic Look, देखें Latest Designs

5 Afghan Jhumka
Instagram

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के दौर में अफगान झुमके का ट्रेंड जोरों पर है, जो अपनी बारीक नक्काशी और अनोखे डिजाइन के लिए पसंद किए जा रहे हैं। जानें चांदबाली से लेकर कॉइन वर्क वाले लेटेस्ट अफगान झुमका डिजाइंस, जो कुर्ती और साड़ी जैसे हर आउटफिट पर जंचते हैं।

आज के फैशन दौर में कलरफुल इयररिंग्स के बजाय लोग आर्टिफिशियल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी ज्यादा पहनना पसंद करते हैं। ट्रेंडी अफगान झुमके को काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि ये झुमके अपनी खूबसूरती , बारीक नक्काशी और अनोखे ऑक्सीडाइज्ड लुक की वजह से हर महिला की पहली पसंद बन रहे हैं। 

अफगान ज्वेलरी की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह जितनी पुरानी और रास्टिक दिखती है, उतनी ही स्टाइलिश भी लगती है। चाहे आप कॉलेज के लिए किसी भी साधारण कुर्ती पहन रही हों या किसी शादी के लिए भारी बनारसी साड़ी इन सब पर अफगानी झुमके आपके पूरे लुक में एक अलग ही जान डाल देते हैं। यदि आप लेटेस्ट और ट्रेंडी झुमके डिजाइंस सर्च कर रहे हैं, तो अफगान झुमके के ये डिजाइंस एक बार जरुर वियर करें।

सिल्वर ऑक्सीडाइज अफगान झुमका

इस तरह के झुमके काफी स्टाइलिश और एथनिक लुक में चार चांद लगा देंगे। इनका वजन काफी लाइट होता है, जिससे आप इन्हें कैजुअल या पार्टी में घंटों तक बिना किसी परेशानी के पहन सकती हैं। सुंदर मोतियों की जड़े होना और ट्रेडिसनल काले रंग का लंबा डिजाइन काफी क्लासी बनाता है। महिलाओं और लड़कियों के लिए हर आउटफिट पर सिल्वर ऑक्सीडाइज अफगान झुमका बहुत ही प्यारे लगते हैं।

चांदबाली स्टाइल अफगान झुमका 

चांदबाली अफगान झुमके काफी ट्रेंड में है। इसमें ऊपर की ओर आधा चांद बना हुआ होता है और नीचे छोटे-छोटे घुंघरू या एक बड़ा झुमका लटका हुआ होता है। इसे आप अनारकाली सूट या लंबी कुर्ती के साथ पहन सकते हैं। इस तरह के झुमके आपके चेहरे को एक भरा-भर और सुंदर फ्रेम देता है।

कलरफुल स्टोन या मीनाकारी झुमका 

खासकर अफगान झुमके में नीले, लाल या हरे रंग के पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है। ये रंगीन झुमके आपके सादे व्हाइट या ब्लैक आउटफिट में रंगों का जादू भर देते हैं। यदि आपकी साड़ी या सूट में थोड़ा भी कंट्रास्ट वर्क है, तो उसी रंग के स्टोन वाला झुमका को खरीदें।

मल्टी-लेयर अफगान झूमर डिजाइन

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में रॉयल और यूनिक टच चाहती हैं, तो मल्टी-लेयर झूमर ईयररिंग्स बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन झुमकों की खासियत उनकी कई खूबसूरत परतें होती हैं, जो कानों से नीचे तक बेहद ग्रेसफुल अंदाज में नजर आती हैं। भारी सिल्क साड़ी या एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ ये बेहद आकर्षक लगते हैं। इन स्टेटमेंट झुमकों के साथ अलग से नेकलेस पहनने की भी जरूरत नहीं होती, क्योंकि अकेले यही आपके पूरे लुक को खास बना देते हैं।

कॉइन वर्क अफगान झुमका

दरअसल, अफगान ज्वेलरी में सिक्कों का इस्तेमाल बहुत पुराना और पारंपरिक है। इन झुमकों के किनारों में छोटे-छोटे सिक्के लगे रहते हैं। इस तरह के डिजाइन एकदम ट्राइबल लुक देता है। इसे आप जींस और लंबी शर्ट के साथ एक इंडो-वेस्टर्न लुक बनाने के लिए भी ट्राई कर सकते हैं।

पीकॉक (मोर) झुमका

इस तरह के झुमके लोग काफी पसंद करते हैं। अफगान स्टाइल में इन्हें बहुत ही खूबसूरती के साथ उकेरा जाता है, जिससे ये काफी आर्टिस्टिक लगते हैं। ये झुमके कॉटन साड़ियों और ऑफिस वेयर कुर्तियों के साथ बहुत ही सोबर और क्लासी नजर आते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़