Makeup Tips: लिपस्टिक के जल्दी हटने के पीछे हैं ये गलतियां, लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये Smart Hacks

Makeup Tips
AI Image

लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए होंठों की प्रीपिंग और सही प्रोडक्ट्स का चयन महत्वपूर्ण है। लिप प्राइमर और टिश्यू ट्रिक जैसे तकनीकी तरीकों का विश्लेषण करते हुए यह लेख बताता है कि कैसे मैट फिनिश और सही ईटिंग हैबिट्स मेकअप की उम्र बढ़ा सकती हैं।

मेकअप का लुक शानदार बनाने का काम लिपस्टिक का जरुर होता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, चाहे ऑफिस मीटिंग हो, पार्टी हो या फिर बाहर खाना। लेकिन आपने भी बार-बार नोटिस किया है कि थोड़ा-सा खाने या पीने के बाद लिपस्टिक फीकी पड़ जाती है या पूरी तरह हट ही जाती है, जिससे बार-बार टच-अप करने की जरुरत पड़ती है।

अगर आप सही तरीके और कुछ स्मार्ट टिप्स को अपनाकर आप अपनी लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग और फ्रेश लुक बना सकते हैं। आइए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं।

कैसे बनाएं अपनी लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग?

होंठों को प्रेप करें

सबसे पहले आप होंठों को अच्छे से साफ और स्मूद बनाएं। इसके बाद हल्के से स्क्रब से डेड स्किन हटाएं और फिर लिप बाम लगाकर मॉइस्चराइज करें। ऐसा करने से लिपस्टिक अच्छे से सेट होती है और क्रैक्स में जमा नहीं होती है।

  प्राइमर या कंसीलर का इस्तेमाल करें

जब लिपस्टिक लगाएं तो इससे पहले लिप प्राइमर या थोड़ा-सा कंसीलर लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक का कलर काफी शानदार आता है और ये लंबे समय तक टिकी रहती है। 

 लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं

लिप लाइनर से होंठो की शेप बनाकर अंदर भी हल्का भरें। इससे लिपस्टिक फैलती नहीं और स्मज होने का खतरा कम हो जाता है।

लॉन्ग-लास्टिंग या मैट लिपस्टिक चुनें

गौरतलब है कि क्रीमी लिपस्टिक बहुत ही जल्दी ट्रांसफर हो जाती है, जबकि मैट या ट्रांसफर-प्रूफ लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकती है। रोजाना खास मौकों के लिए यह लिपस्टिक खास होती है।

टिश्यू ट्रिक अपनाएं

जब आप पहली परत लगाने के बाद होंठों पर टिश्यू रखें और हल्का पाउडर ब्रश से ऊपर से टैप करें। इसके बाद दूसरी लेयर लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक सेट हो जाती है और यह ज्यादा देर तक चलती है।

खाने का तरीका भी मायने रखता है

दरअसल, ऑयली खाना खाने से लिपस्टिक जल्दी ही हट जाती है, ऐसे में आप स्ट्रॉ से ड्रिंक पीना और नैपकिन का हल्का इस्तेमाल लिपस्टिक को बचाए रखता है।

लिप ग्लॉस का सीमित इस्तेमाल करें

यदि आप लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहते हैं, तो भूलकर भी ग्लॉस का इस्तेमाल न करें, क्योंकि लिप ग्लॉस से लिपस्टिक जल्दी फिसल जाती है।

मिनी टच-अप किट रखें

लिपस्टिक को लंबे समय तक टिके रहने के लिए आप अपने बैग में लिप लाइनर और टिश्यू जरुर रखें, जिससे जरुरत पड़ने पर जल्दी टच-अप किया जा सके। 

इसके अलावा, आप सही तैयारी, सही प्रॉडक्ट और स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी लिपस्टिक को घंटों तक परफेक्ट बनाए रख जाती है। इससे न सिर्फ आपका लुक फ्रेश दिखेगा, बल्कि आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़