Benefits of Apple Cider Vinegar: चेहरे पर सेब का सिरका लगाने के अद्भुत फायदे

Benefits of Apple Cider Vinegar
Unsplash

सेब सिरका स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्किन पर सेब का सिरका को लगाने से कई समस्याएं दूर होती है। चेहरे की समस्याओं से निजात पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं किस तरह से इसका उपयोग करें। सेब सिरका में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो पिंपल्स और झुरियों का गायब कर देते हैं।

सेब सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर बॉडी के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब के सिरका में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं इसलिए यह स्किन संबंधित कई समस्याओं को दूर करमे में मददगार साबित होता है। आइए आपको इसके फायदे के बारे में बताते हैं। एप्पल साइडर विनेगर के यूज से चेहरे पर क्या लाभ मिलता है।

पिंपल्स

एक चम्मच सेब के सिरके में एक चम्मच पानी मिलाएं। कॉटन की हेल्प से इसे चेहरे पर 10 मिनट लगा के छोड़ दें। इससे पिंपल्स की समस्या दूर हो सकती है।

झुर्रियां

चेहरे की झुर्रियां से निजात पाने के लिए चेहरे पर सेब का सिरका 10 मिनट के लिए लगाएं। कॉटन की मदद से आप चेहरे पर सेब का सिरका लगा सकते हैं। इससे आपकी झुर्रियां कम हो जाएगी।

दाग-धब्बे

1 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।

पोर्स ओपन करें

सबसे पहले आप 2 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। पोर्स ओपन होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़