महंगे Lip Balm छोड़िए! चुकंदर-एलोवेरा से बनाएं ये जेल, पाएं Baby Soft Lips वाला ये Beauty Hack

 Lip Gel
प्रतिरूप फोटो
AI image

होठों के सूखेपन और पपड़ी निकलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर पर एक खास लिप जेल तैयार करें। चुकंदर, एलोवेरा और विटामिन ई से बना यह घरेलू उपाय फटे होठों को मुलायम और गुलाबी बनाने में मदद करता है।

महिलाएं अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए कई प्रयास करती है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी चीज हमारे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है। जैसे होठों का रुखापन या होठों की पपड़ी निकलना भी एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकत्तर परेशान रहती है।

फटे होठों के लिए एक खास उपाय

यदि आप फटे होंठ को गुलाबी और मुलायम बनाना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस लेख हम आपको ऐसे लिप जेल के बारे में बताएंगे, जिसे कम खर्च में घर पर तैयार कर सकती हैं। 

लिप जेल बनाने के लिए सामग्री

- चुकंदर का रस

- एलोवेरा जेल

- विटामिन ई कैप्सूल

- नारियल तेल

लिप जेल बनाने का तरीका

- लिप जेल बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें।

- अब इस एलोवेरा में थोड़ा चुकंदर का जूस निकालकर मिक्स कर दें।

- फिर दोनों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद थोड़ा नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल भी ऐड कर सकते हैं।

- आखिर में इन सभी सामग्री को अच्छे से फेंट लें। अब आपका होममेड लिप जेल बनकर तैयार है।

- इसके आप एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।

- रोजाना रात को सोने से पहले लिप जेल होठों पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

- रात भर इसे लगा रहने दें, दूसरे दिन अपने चेहरे के साथ होंठों को भी धो लें।

- यदि आप इस लिप जेल का पहली बार प्रयोग करें, तो पैच टेस्ट जरुर करें। इसके बाद ही इस्तेमाल करें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़