Mother Day 2026: मई के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाते हैं मदर्स डे? जानें इसका पूरा History

भारत में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। आज यानी की 10 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इसे विश्वभर के देशों में मनाया जाता है। आधुनिक रूप में इसकी शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी।
भारत में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। आज यानी की 10 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इसे विश्वभर के देशों में मनाया जाता है। आधुनिक रूप में इसकी शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पहली बार मदर्स डे कब मनाया गया था और भारत में मदर्स डे मनाने की शुरूआत कब हुई थी।
Mother's Day की शुरुआत
इस दिन कई लोग सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाते हैं। मां को गिफ्ट में कार्ड या कोई अन्य सामान देकर सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन आज भी कई लोग इस दिन की अहमियत को भूल जाते हैं। दरअसल, साल 1905 में अन्ना जार्विस नामक एक महिला ने अपनी मां की याद में उन्हें सम्मानित करने के लिए मदर्स डे की शुरूआत की थी। उनकी मां का् नाम ऐन रीव्स जार्विस था। जोकि एक शांति कार्यकर्ता थीं। उन्होंने अमेरिकी गृह युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की खूब सेवा की थी। तब उन्होंने मदर्स डे वर्क क्लब का गठन किया। इलिए अन्ना जार्विस चाहती थीं कि माताओं की सेवा और समर्पण को याद करने के लिए एक विशेष दिन मनाया जाए।
पहला आयोजन
साल 1908 में अन्ना की कोशिशों के बाद सेंट एंड्रयूज़ मेथोडिस्ट चर्च में पहला ऑफिशियल मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया था। साल 1914 में अमेरिका के राष्ट्रपति वुडसे विल्सन ने इसका कानून बना दिया। जिसके बाद मई के दूसरे रविवार को नेशनल हॉलिडे घोषित कर दिया गया।
भारत में मदर्स डे
पश्चिमी देशों को देखकर भारत में भी मई के दूसरे महीने में मदर्स डे मनाने की शुरुआत की गई। आज यानी की 10 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। भारत में मदर्स डे का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है।
अन्य न्यूज़














