केमिकल उत्पादों के बजाय अपनाएं ये Natural Hair Mask, बालों को मिलेगा Deep Conditioning और मजबूती का नया आधार

आधुनिक जीवनशैली और प्रदूषण के कारण बालों में बढ़ते रूखेपन और हेयर फॉल की समस्या का विश्लेषण करते हुए यह लेख प्राकृतिक समाधान प्रस्तुत करता है। इसमें दही, शहद और मेथी जैसे किचन सामग्रियों के पोषक तत्वों का उपयोग कर प्रभावी हेयर मास्क बनाने की विधियां बताई गई हैं जो हेयर केयर और नेचुरल शाइन के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये घरेलू नुस्खे बालों को जड़ से मजबूत बनाने और उन्हें आवश्यक पोषण प्रदान करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
अनहेल्दी लाइफस्टाइल, बढ़ता हुआ प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल बेस्ड प्रॉडक्ट्स के अधिक इस्तेमाल के हेयर्स ड्राई हो रहे हैं। अब आपको महंगे ट्रीटमेंट की कराने की कोई जरुरत नहीं है। बस घर पर ही मौजूद प्राकृतिक चीजों से बनाए गए हेयर मास्क बालों में लगाएं, यह आपके बालों में पोषण देगा।
इस हेयर मास्क से आपके बाल मजबूत बनेंगे और इन्हें नेचुरल शाइन मिलेंगी। आइए आपको इन घरेलू हेयर मास्क के बारे में बताते हैं-
बालों के लिए नेचुरल हेयर मास्क
दही और शहद हेयर मास्क: बालों को पोषण देने के लिए आप दही-शहद मास्क बना सकती हैं। यह बालों को गहराई से मॉइश्चर देता है और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है, यह बालों में नेचुरल चमक लाता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 10 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से वॉश कर लें।
नारियल तेल और एलोवेरा: नारियल तेल बालों को मजबूत बनाता है और यह एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है, हाइड्रेट भी रखता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद वॉश कर लें। यह मास्क बालों को स्मूद और हेल्दी बनाएगा।
अंडा और ऑलिव ऑयल मास्क: अंडे में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। एक अंडे में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों में लगाएं और 20 मिनट के बाद बालों को शैम्पू से वॉश कर लें।
केला और दही हेयर मास्क: केला बालों की डीप कंडीशनिंग करता है। यह बालों के रुखेपान को रिमूव करता है। एक पका हुआ केला मैश करके उसमें दो चम्मच दही मिलाएं और बालों में लगाएं। 25 मिनट बाद इसे अच्छे तरह वॉश कर लें।
मेथी दाना और दही मास्क: असल में मेथी के दाने बालों के झड़ने को कम करने और ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। रात के समय भिगोए हुए मेथी दानों को पीसकर उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों में 30 मिनट तक लगाकर रखें, फिर सिर को अच्छे से वॉश कर लें।
आंवला पाउडर और नारियल तेल मास्क: आंवले में विटामिन-सी पाया जाता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। दो चम्मच आंवला पाउडर में थोड़ा नारियल तेल जरुर मिलाएं और फिर इसे बालों में लगा लें। इसे 30 मिनट बाद वॉश करें।
अन्य न्यूज़













