World Childrens Day: 20 नवंबर को मनाया जा रहा World Childrens Day, बच्चों के अधिकारों पर है फोकस

दुनियाभर में हर साल 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1954 में शुरू किए गए इस दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस खास दिन का मुख्य मकसद बच्चों को शोषण और गरीबी से बचाकर बेहतर माहौल देना है।
हर साल दुनियाभर में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। साल 1954 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व बाल दिवस की शुरूआत हुई थी। इसके बाद से हर साल बच्चों के लिए यह खास दिन मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर माहौल देने के लिए मनाया जाता है। यह खास दिन पूरी दुनिया के बचचों के बीच आपसी सहयोग, समझ और भाईचारे को बढ़ावा देता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व आदि के बारे में...
इतिहास
साल 1954 से विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। पहली बार 20 नवंबर 1954 में बाल दिवस मनाया गया। इसके बाद से हर साल 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा। वहीं साल 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संसद में बाल अधिकारों के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। वहीं इस दिन बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ भी होती है।
थीम
हर साल इस दिन पर एक खास थीम रखी जाती है। वहीं इस बार 'मेरा दिन। मेरे अधिकार। मेरा भविष्य' थीम रखी गई है। इस खास दिन को दुनियाभर में अलग-अलग तरीकों से मनाए जाने की परंपरा है। इस दिन कई जगह संगठन, स्कूल और समुदाय मिलकर कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
उद्देश्य
इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा सहित उनके विकास के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। यानी की बच्चों के मौलिक अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज भी दुनियाभर में लाखों बच्चे अभी भी संघर्ष, गरीबी, बीमारी और शोषण का शिकार हैं। संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन बच्चों के नागरिक, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को कानूनी रूप से मान्यता देता है।
अन्य न्यूज़














