Janmashtami Festival पर पाएं परफेक्ट लुक, ट्राई करें यह Smokey Brown Eye Makeup

इस जन्माष्टमी आपको स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप ट्राई करना चाहिए। यह लुक एकदम परफेक्ट और बेहद खूबसूरत लगेगा। यह सॉफ्ट और फेस्टिव वाइब के लिए एकदम बेस्ट माना जाता है।
जन्माष्टमी का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक आउटफिट के अलावा ज्वेलरी और मेकअप का भी खास ध्यान रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी थोड़ा अलग मेकअप ट्राई करना चाहती हैं, तो आपको स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप ट्राई करना चाहिए। यह लुक एकदम परफेक्ट और बेहद खूबसूरत लगेगा। क्लासिक ब्लैक स्मोकी आई से यह थोड़ा हल्का, सॉफ्ट और फेस्टिव वाइब के लिए एकदम बेस्ट माना जाता है। तो आइए जानते हैं स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप कैसे करें।
स्मोकी ब्राउन विंग्ड आई मेकअप
आईलिड प्रेप करें
सबसे पहले आईलिड पर प्राइमर या कंसीलर लगाकर इसको ब्लेंड करें और फिर इसको लूज पाउडर से सेट करें। इससे आपका आईशैडो लंबे समय तक टिका रहेगा और क्रीज नहीं आएगी।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों की सेहत बनाए रखने के लिए शैंपू और Conditioner का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी
ट्रांजिशन शेड
अब एक फ्लफी ब्लेंडिंग ब्रश लें, वहीं लाइट पीच या सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो को अपनी क्रीज लाइन पर लगाकर इसको अच्छे से ब्लेंड करें। अगर आप इसको अच्छे से ब्लेंड नहीं करेंगी, तो मेकअप लुक खराब लग सकता है। इसलिए अच्छे ब्रश का इस्तेमाल करें।
ब्राउन बेस बनाएं
अब एक डार्क चॉकलेट या डीप ब्राउन आईशैडो को डैब करते हुए लगाएं। इसको आउटर कॉर्नर की ओर थोड़ा बाहर खींचते हुए ब्लेंड करें। शेड्स को धीरे-धीरे मिक्स करें और स्मोकी लुक में आईशैडो का ट्रांजिशन स्मूद होना चाहिए।
स्मोकी विंग्ड लाइनर
इसके बाद डार्क ब्राउन या ब्लैक जेल आईलाइन या काजल से साधारण विंग्ड आईलाइनर बनाएं। फिर छोटे एंगल्ड ब्रश की मदद से लाइनर के किनारों को बाहर की तरफ ब्लेंड या स्मज करें। इससे आपको एक सॉफ्ट स्मोकी विंग इफेक्ट मिल सकेगा।
लोअर लैश लाइन
वही डार्क ब्राउन शेड या थोड़ा सा काजल लोअर लैश लाइन पर भी लगाकर ब्रश से अच्छी तरह स्मज कर लें। वहीं जन्माष्टमी का थोड़ा सा एथनिक ग्लो जोड़ने के लिए पलक के बीच में हल्का सा गोल्ड या कॉपर शिमर लगाएं।
मस्कारा और हाइलाइटर
इनर कॉर्नर और ब्रो बोन को हाइलाइटर से हाइलाइट करें। लास्ट में लैशेज को वॉल्यूम देने के लिए मस्कारा का डबल कोट लगाएं या फिर आप चाहें को फॉल्स आईलैशेज भी लगा सकती हैं।
लिपस्टिक
क्योंकि आपने बोल्ड और स्मोकी आई मेकअप किया है, इसलिए इसके साथ आपको बेरी, सॉफ्ट पीच या न्यूड शेड की लिपस्टिक लगानी चाहिए। इससे आपका लुक और भी खूबसूरत लगेगा।
अन्य न्यूज़















