Beauty Tips: Salon जैसी Shine अब घर पर! ये Keratin Hair Mask रूखे बालों को बना सकता है चमकदार

Hair Care
Creative Common License

किसी भी केमिकल ट्रीटमेंट के बाद भी अगर आप सही से बालों की केयर नहीं करती हैं, तो बाल डैमेज और ड्राई होने लगते हैं। केमिकल ट्रीटमेंट किए बाल अधिक नाजुक होते हैं। इससे बालों के टूटने का खतरा होता है।

हर महिला की यह चाहत होती है कि उसके बाल घने, मुलायम और शाइनी हों। लेकिन कई बार बालों को खूबसूरत बनाने के लिए केमिकल ट्रीटमेंट लेती हैं। तो उनके बाल डैमेज होने लगते हैं। किसी भी केमिकल ट्रीटमेंट के बाद भी अगर आप सही से बालों की केयर नहीं करती हैं, तो बाल डैमेज और ड्राई होने लगते हैं। केमिकल ट्रीटमेंट किए बाल अधिक नाजुक होते हैं। इससे बालों के टूटने का खतरा होता है।

ऐसे में बालों में सही हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी केमिकल ट्रीटमेंट के बाद बालों के ड्राई होने से परेशान हैं। वहीं अच्छे शैंपू और मास्क की तलाश में हैं। तो गोदरेज प्रोफेशनल केराकेयर केराटिन रिपेयर शैम्पू और मास्क एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। केमिकल ट्रीटमेंट किए हुए बालों के लिए सल्फेट और पैराबेन-फ्री शैम्पू और मास्क बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: लीची में छिपा है Anti-Aging खूबसूरती का राज, घर पर बनाएं ये मैजिकल Face Serum

दावे

गोदरेज प्रोफेशनल केराकेयर केराटिन रिपेयर शैंपू और मास्क की कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह से सल्फेट फ्री है।

इन प्रोडक्ट्स में पैराबेन नहीं मिलाए गए हैं। जिसके कारण इसके बार-बार इस्तेमाल से भी बालों को भी कोई नुकसान नहीं होता है।

यह शैंपू और हेयर मास्क केमिकल ट्रीटमेंट किए हुए बालों को डैमेज फ्री बनाते हैं। यह बालों की शाइन लाने में सहायता करता है।

इन दोनों प्रोडक्ट्स बालों में नमी बनाए रखते हैं और फ्रिज को कंट्रोल करते हैं।

इन दोनों प्रोडक्ट्स को किसी भी तरह के बालों के लिए बनाया गया है।

इनमें कोई हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं है, इससे भी बालों को कोई नुकसान नहीं होगा।

कीमत

गोदरेज प्रोफेशनल केराकेयर केराटिन रिपेयर शैंपू और हेयर मास्क की कीमत ज्यादा नहीं है। आपको ऑनलाइन यह काफी सस्ती कीमत में मिल सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके इस्तेमाल से पहले बालों को अच्छे से गीला कर लें। फिर स्कैल्प पर केराकेयर रिपेयर शैंपू को समान रूप से लगाएं।

इसको जड़ों की ओर से झाग बनाकर पूरे बालों में अच्छे से लगाएं। कम से कम इसको बालों में 5 मिनट तक लगाए रखें।

5 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें और फिर केराकेयर केराटिन रिपेयर मास्क लगाएं। इससे आपके बालों की शाइन बढ़ेगी।

केराकेयर हेयर मास्क बालों में 5 मिनट के लिए अप्लाई करें। इसको स्कैल्प पर नहीं लगाना है।

5 मिनट बाद हेयर वॉश कर कर लें। इससे आपके बालों की चमक बढ़ेगी।

फायदे

किसी भी तरह के बालों के लिए गोदरेज प्रोफेशनल केराकेयर केराटिन रिपेयर शैंपू बेस्ट है।

यह केमिकल ट्रीटेड बालों में शाइन लाता है और बाल पहले से ज्यादा हेल्दी दिखने लगते हैं।

रूखे और क्षतिग्रस्त बालों के अलावा यह शैंपू केमिकल ट्रीटेड बालों के लिए भी सही है।

केराकेयर केराटिन रिपेयर शैंपू में गेहूं और अंगूर के बीज का तेल प्रोटीन मुख्य तत्व हैं।

अंगूर के बीज का तेल आपके बालों को नमी प्रदान करता है और बालों को कंडीशन करता है। जिससे बाल शाइनी और हेल्दी बने रहते हैं।

नुकसान

अगर आपके बाल केमिकल ट्रीटेड हैं, तो इस शैंपू और मास्क से बालों पर कोई नुकसान नहीं हो सकता है। हालांकि सभी के बालों पर प्रोडक्ट का रिजल्ट अलग होता है। इसलिए इस का दावा नहीं किया जा सकता है कि इसका आपके बालों पर नुकसान नहीं हो सकता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़