Canara Bank Securities Limited में 10 पदों पर Recruitment, बिना परीक्षा के मिलेगी Mumbai-Bengaluru में Job का मौका

Canara Bank
AI Image

केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड ने मुंबई और बेंगलुरु में विभिन्न पदों के लिए संविदा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें चयन पूरी तरह साक्षात्कार और अनुभव पर निर्भर है। यह अवसर विशेष रूप से 20 से 30 वर्ष के उन उम्मीदवारों के लिए है जो पूंजी बाजार या वित्तीय सेवाओं में पेशेवर अनुभव रखते हैं। केनरा बैंक भर्ती 2026, सीबीएसएल वैकेंसी, बैंकिंग करियर, संविदा जॉब्स।

क्या आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड (CBSL) ने मुंबई और बेंगलुरु में 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। असल में ये भर्तियां डीपी बैक ऑफिस, रिस्क मैनेजमेंट, कंप्लायंस, इंस्टीट्यूशनल डीलर और रिसर्च विभाग में दी जाएंगी। 

वहीं, भर्ती संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक ईमेल [email protected] के तहत आवेदन भेज सकते हैं। 

क्या योग्यता चाहिए?

इस नौकरी के लिए उम्मीदवार के पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए। सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की योग्यता और पहले के काम के अनुभव के आधार पर कंपनी जरुरत के अनुसार पद या ग्रेड तय कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी। पूंजी बाजार या वित्तीय सेवाओं का अनुभव होना जरुरी है, सभी वर्गों में अनुभव की अवधि के आधार पर अधिकतम 10 साल तक की छूट दी जा सकती है, लेकिन इसके लिए उचित प्रमाण देना पड़ेगा।

चयन प्रक्रिया

 - इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है।

 - उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, अनुभव और उपयुक्तता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

 - शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

 - इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी ईमेल से दी जाएगी।

 - साक्षात्कार में शामिल होने के खर्च उम्मीदवार को खुद उठाना होगा।

 - अंतिम चयन साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर होगा।

 - साक्षात्कार के समय फोटो वाला वैध पहचान पत्र लाना जरुरी है।

 - नियुक्ति के लिए कैंडीडेट्स का चिकित्सकीय रूप से फिट होना भी जरुरी है।

वहीं, चयनित किए जाने वाले उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई या  बेंगलुरु में की जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़