Skin Care Tips: ग्लास स्किन पाने के चक्कर में कहीं ये गलतियां बना ना दें त्वचा को डल और बेजान

skin care
Image Credit- magnific
मिताली जैन । May 26 2026 5:38PM

अगर आप कोरियन स्किन ग्लो पाना चाहती हैं तो सिर्फ महंगे सीरम और फेस मास्क लगाने से आपको मनचाहे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। इसके साथ-साथ नींद, पानी, डाइट व लाइफस्टाइल का भी ख्याल रखना होता है। कोरियन गर्ल्स सिर्फ प्रोडक्ट्स के भरोसे नहीं रहतीं, उनका लाइफस्टाइल काफी अच्छा होता है।

भारत में कोरियन गर्ल्स की ब्यूटी का बहुत ज्यादा क्रेज है। अक्सर लड़कियां उनकी तरह ही ग्लास स्किन पाना चाहती हैं और इसलिए बहुत जद्दोजहद भी करती हैं। लेकिन कोरियन ग्लास स्किन पाने के चक्कर में कई बार वे ऐसी गलतियां भी कर बैठती हैं, जो उनकी स्किन को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाती हैं। जहां वे अपने मन में चमकती त्वचा का सपना संजोए हुए थीं, वहीं उनकी स्किन डल और बेजान हो जाती हैं।

आंख मूंदकर किसी चीज के पीछे भागना कई बार नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो अक्सर लड़कियां कोरियन स्किन पाने की चाहत में कर बैठती हैं-

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: उम्र को कहें Goodbye! ये 3-Step Skin Care Routine देगा 10 साल छोटा Youthful Look

स्किन को ओवर एक्सफोलिएट करना

यह सच है कि एक्सफोलिएशन से डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और ऐसे में स्किन ग्लो करने लगती है। लेकिन कुछ लड़कियां जल्दी ग्लो पाने के लिए रोज स्क्रब या एक्सफोलिएटिंग सीरम इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं, जिससे स्किन को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा करने से स्किन में रूखापन, रेडनेस, जलन व पिंपल्स की समस्या हो जाती है। इसलिए सप्ताह में केवल एक बार ही हल्का एक्सफोलिएशन करें।

हर वायरल कोरियन प्रोडक्ट इस्तेमाल करना

यह एक ऐसी गलती है, जो अक्सर लड़कियां कर बैठती हैं। वे कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती हैं और इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर कोरियन प्रोडक्ट को ट्राय करना चाहती हैं। लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि हर प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए सही नहीं होता। इतना ही नहीं, भारतीय स्किन और मौसम कोरियन मौसम से काफी अलग है। बेहतर होगा कि आप सिर्फ ट्रेंड को आंख मूंदकर फॉलो करने की जगह अपनी स्किन टाइप और मौसम के हिसाब से स्किनकेयर चुनें।

अंदर से हेल्दी हुए बिना सिर्फ बाहर ग्लो ढूंढना

अगर आप कोरियन स्किन ग्लो पाना चाहती हैं तो सिर्फ महंगे सीरम और फेस मास्क लगाने से आपको मनचाहे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। इसके साथ-साथ नींद, पानी, डाइट व लाइफस्टाइल का भी ख्याल रखना होता है। कोरियन गर्ल्स सिर्फ प्रोडक्ट्स के भरोसे नहीं रहतीं, उनका लाइफस्टाइल काफी अच्छा होता है।

- मिताली जैन

All the updates here:

अन्य न्यूज़