Dry Hair Care: ड्राई हैं आपके हेयर तो घर पर ही इस तरह बनाएं कंडीशनर

hair care
Creative Commons licenses
मिताली जैन । Feb 11 2024 12:32PM

अगर आपके बाल रुखे हैं तो आपको नारियल दूध और बादाम तेल की मदद से कंडीशनर बनाना चाहिए। यह दोनों ही इंग्रीडिएंट्स आपके बालों को नरिश्ड करते हैं और उसे अधिक सिल्की और सॉफ्ट बनाते हैं।

बालों की केयर करने के लिए उसे वॉश करना सबसे जरूरी माना जाता है। लेकिन बालों को सिर्फ वॉश करना ही काफी नहीं होता है, उसके बाद आपको कंडीशनर जरूर अप्लाई करना चाहिए। फिर चाहे आपके बाल ऑयली हो या रूखे। आमतौर पर, लोग मार्केट में मिलने वाले कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो खुद घर पर भी नेचुरल चीजों की मदद से कंडीशनर बना सकते हैं। इन्हें बनाना भी आसान होता है और यह काफी सस्ते भी पड़ते हैं। इतना ही नहीं, केमिकल फ्री होने के कारण इन्हें बालों के लिए अधिक जेंटल व बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ड्राई हेयर के लिए घर पर ही कंडीशनर बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

नारियल का दूध और बादाम तेल से बनाएं कंडीशनर

अगर आपके बाल रुखे हैं तो आपको नारियल दूध और बादाम तेल की मदद से कंडीशनर बनाना चाहिए। यह दोनों ही इंग्रीडिएंट्स आपके बालों को नरिश्ड करते हैं और उसे अधिक सिल्की और सॉफ्ट बनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Glowing Skin: Valentine Day के मौके पर चाहिए गुलाबी निखार तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स, देखते रह जाएंगे लोग 

आवश्यक सामग्री

- नारियल का दूध - 1 कप

- मीठे बादाम का तेल - 2 बड़े चम्मच


कंडीशनर बनाने का तरीका-

- सबसे पहले एक बाउल में नारियल का दूध और बादाम का तेल डालकर मिक्स करें।

- अब पहले बालों को शैम्पू करें और फिर अपने बालों से अतिरिक्त पानी निचोड़ लें।

- नारियल दूध और बादाम तेल के मिश्रण को अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं।

- धीरे-धीरे अपनी स्कैल्प की मसाज करें।

- अब अपने बालों को शॉवर कैप या तौलिये से ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 

- अब अपने बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोएं जब तक कि कंडीशनर पूरी तरह से धुल न जाए।

शहद और ऑलिव ऑयल कंडीशनर

रूखे बालों की समस्या को दूर करने के लिए शहद और ऑलिव ऑयल कंडीशनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन दोनों इंग्रीडिएंट्स का कॉम्बिनेशन रूसी आदि समस्या को भी दूर करता है।

आवश्यक सामग्री

- शहद - 2 बड़े चम्मच

- वर्जिन ऑलिव ऑयल - 4 बड़े चम्मच

कंडीशनर बनाने का तरीका-

- सबसे पहले शहद और जैतून तेल को मिक्स करें।

- अब बालों को क्लीन करने के बाद उसके सेक्शन करें।

- बालों व स्कैल्प के सेक्शन करते हुए तैयार मिश्रण को लगाते जाएं। 

- अब अपने बालों को शॉवर कैप से ढकें और इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें।

- अंत में, इसे क्लीन कर लें।

- मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़