Bridal Chooda Style: ब्राइडल लुक में अट्रैक्टिव दिखने के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन वाला चूड़ा, लुक्स में लगेंगे चार चांद

Bridal Chooda Style
Creative Commons licenses

अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और आप अट्रैक्टिव और यूनिक चूड़ा ढूंढ रही हैं। तो हम आपको नए चूड़ा डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप यूनिक डिजाइन के चूड़ा पहन कर अपने दिन को और भी अधिक खास बना सकती हैं।

हर लड़की अपनी शादी के दिन सबसे खास दिखना चाहती है। ऐसे में हर लड़की अपने आउटफिट से लेकर हर चीज को परफेक्ट तरीके से वियर करने के बारे में सोचती है। दुल्हन के आउटफिट में लहंगे समेत कई चीजों का खास ख्याल रखा जाता है। वहीं इसमें ज्वैलरी और चूड़ा भी शामिल है। चूड़ा हर दुल्हन को काफी ज्यादा अट्रैक्ट करता है।

ऐसे में आपको बाजार में चूड़ा के बहुत सारे डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और आप अट्रैक्टिव और यूनिक चूड़ा ढूंढ रही हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नए चूड़ा डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Care: चाहिए काले, लंबे और घने बाल, बस कलौंजी का करें इस्तेमाल

राजवाड़ी चूड़ा

अधिकतर दुल्हन लाल रंग का चूड़ा पहनती हैं। लेकिन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो आप लाल रंग के चूड़ा की जगह राजवाड़ी चूड़ा पहन सकती है। राजवाड़ी चूड़ा का डिजाइन काफी अलग और खूबसूरत होता है। जो शादी के दिन दुल्हन के लहंगे के साथ काफी ज्यादा अच्छा लगेगा। राजवाड़ी चूड़ा रेड, ग्रीन और गोल्डन रंग में होता है। इसमें बीड्स, स्टोन और पर्ल डिजाइन से बनाया जाता है। जिससे चूड़ा को अट्रैक्टिव लुक देता है।

राजपूती चूड़ा

हर दुल्हन के लिए राजपूती चूड़ा भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इस चूड़ा को कई सारे रंगों के कॉम्बिनेशन से बनाया जाता है। लेकिन इस चूड़े में सबसे ज्यादा सफेद मोती का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा राजपूती चूड़ा में कलीरे स्टाइल का झुमका लगा हुआ होता है। यह चूड़ा काफी ज्यादा यूनिक होता है। ऐसे में आप हर कलर के आउटफिट के साथ इस सफेद मोतियों से सजे चूड़े को मैच करके पहना जा सकता है।

राजशाही चूड़ा

मल्टीकलर राजशाही चूड़ा भी आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आप इसमें गोल्डन और रेड कलर में चूड़ा पहनना चाहती हैं, तो आप राजशाही चूड़ा ट्राई कर सकती हैं। यह राजशाही चूड़ा में गोल्डन और लाल वर्क किया जाता है, जो इस चूड़े को बेहद यूनिक और काफी ज्यादा खूबसूरत बनाता है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप शादी वाले दिन डार्क कलर का आउटफिट पहन रही हैं, तो इस पर राजशाही चूड़ा काफी अच्छा लगेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़