Winter Lip Care: रूखे और बेजान होंठों के लिए घर पर बनाएं केमिकल फ्री Rose Lip Balm

Rose lip balm
AI-Generated

सर्दियों में होंठों के रूखेपन से राहत पाने और उन्हें गुलाबी बनाए रखने के लिए आप घर पर ही प्राकृतिक लिप बाम बना सकते हैं। इसके लिए ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को नारियल तेल के साथ पीसकर पिघले हुए शिया बटर में मिलाएं। फिर इस मिश्रण को छानकर एक साफ डिब्बी में ठंडा होने के लिए रख दें।

ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा त्वचा और होंठ प्रभावित होते हैं। होंठ रुखे और बेजान नजर आने लगते हैं, जिससे चेहरे की चमक खो जाती है। अगर आप भी गुलाबी और मुलायम होंठ पाने के लिए हर समय लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाने की जरुरत महसूस होती है।

कई बार हम सभी अलग-अलग ब्रांड के लिप प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं, लेकिन यह होंठ को बेजान बना देते हैं। अब आप घर पर ही अपने गार्डन में लगे हुए गुलाब के फूल से लिप बाम बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे लिप बाम बना सकते हैं।

Lip Balm बनाने के लिए जरूरी सामग्री

8-10 ताजी- गुलाब की पंखुड़ियां
1 छोटा चम्मच- नारियल तेल
1 छोटा चम्मच- शिया बटर
आधा छोटा चम्मच- बीवैक्स (वैकल्पिक)

गुलाब की पंखुड़ियों से लिप बाम बनाने का तरीका

- इसके लिए पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धोकर सुखा लें।

- फिर इन्हें मिक्सर में थोड़ा-सा नारियल तेल डालकर पीस लें।

- अब एक छोटी कटोरी में शिया बटर और बीवैक्स डालकर डबल बॉयलर की मदद से हल्का गर्म कर लें।

-  इन दोनों चीजों को पिघला करे, इसमें गुलाब का तैयार पेस्ट मिलाएं।

- अब इस मिश्रण को अच्छे से चलाएं और फिर साफ-सूती कपड़े से छान लें।

- इसे तैयार मिश्रण को आप एक छोटी साफ और सूखी डिब्बी में डालकर ठंडा होने दें।

- कुछ देर बाद आपको होममेड रोज लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

- ध्यान रहे कि लिप बाम को बनाने के लिए साफ और ताजी गुलाब की  पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें।

- खुशबू वाले गुलाब जल या एसेंशियल ऑयल को सीधे होंठों पर लगाने से बचें।

- जब आप इसका इस्तेमाल करें, तो पहली बार थोड़ा-सा पैच टेस्ट जरुर करें।

- लिप बाम को क्लीन, ड्राई और ढक्कन वाली डिब्बी में रखें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़