Beauty Tips: थकी हुई आंखों को बनाएं Bright और Hydrated, साधारण क्रीम छोड़ अपनाएं Under Eye Patches का ये वायरल Skincare Trend

Under Eye Patches
Creative Common License

आंखों के नीचे की स्किन बहुत पतली और नाजुक होती है। इसलिए इसकी देखभाल के लिए नॉर्मल क्रीम काफी ज्यादा नहीं होती है। ऐसे में अंडर आई पैचेज एक असरदार और आसान समाधान साबित हो सकते हैं।

लाइफस्टाइल में बढ़ती थकान, नींद की कमी, स्ट्रेस और लगातार स्क्रीन टाइम की वजह से आजकल आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन की समस्या आम हो गई हैं। आंखों के नीचे की स्किन बहुत पतली और नाजुक होती है। इसलिए इसकी देखभाल के लिए नॉर्मल क्रीम काफी ज्यादा नहीं होती है। ऐसे में अंडर आई पैचेज एक असरदार और आसान समाधान साबित हो सकते हैं। इन पैचेज से थकी हुई आंखों को फ्रेश, ब्राइट और हाइड्रेटेड बना देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आंखों की थकान मिटाने और पफीनेस कम करने में आई पैचेज कैसे फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

अंडर आई पैचेज

अंडर आई पैचेज जेल या शीट में बने छोटे पैच होते हैं, जोकि आंखों के नीचे लगाए जाते हैं। इसमें कोलेजन, हायल्यूरोनिक एसिड, एलोवेरा, कैफीन, विटामिन-सी और ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट जैसे नेचुरल तत्व होते हैं। जो स्किन को अंदर से हाइड्रेट करते हैं, डार्क सर्कल्स को हल्का करता है और सूजन कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Skin Care: बरसात में चेहरे पर Ice Cube का इस्तेमाल कितना सही? जानें क्या कहते हैं Experts

अंडर आई पैचेज के फायदे

इसमें मौजूद कैफीन और विटामिन सी स्किन टोन को ब्राइट बनाते हैं और पिग्मेंटेशन कम करते हैं।

ठंडक देने वाले एलोवेरा और ग्रीन टी एक्सट्रैक्स सूजन को कम करता है।

हायल्यूरोनिक एसिड त्वचा को डीप मॉइस्चर देता है। इससे स्किन फ्रेश और मुलायम दिखती है।

कोलेजन और पेप्टाइड्स त्वचा को स्मूद और टाइट बनाता है। इससे आंखों के नीचे झुर्रियां कम दिखती हैं।

अंडर आई पैचेज लगाने का तरीका

सबसे पहले फेस वॉश करके चेहरा सुखा लें। जिससे तेल, धूल और मेकअप हट जाए। साफ स्किन पर पैचेज का बेहतर असर होता है।

इसके बाद टोनर लगाएं। जिससे स्किन का पीएच बैलेंस हो और आई पैचेज की नमी स्किन में अच्छे से समा जाए।

पैचेज को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। ठंडक सूजन को घटाने के साथ रिफ्रेशिंग इफेक्ट देने में सहायता करती है।

अब पैच को सावधानी से निकालकर आंखों के नीचे लगाएं। ध्यान रहे कि यह त्वचा में अच्छे से चिपक जाए और आंखों के नीचे वाले हिस्से को पूरी तरह से कवर करे।

फिर रिलैक्स होकर 15-20 मिनट लेट जाएं। इस दौरान पैच में मौजूद तत्व त्वचा की गहराई तक पहुंचकर इसको हाइड्रेट और रिवाइव करते हैं।

अब पैच को हटाएं और आंखों के नीचे बचे सीरम को उंगलियों से हल्का-हल्का टैप करके स्किन अब्जॉर्ब करें।

लास्ट में हल्की अंडर आई क्रीम लगाकर हाइड्रेशन को लॉक करें। इससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है और इसका असर लंबे समय तक रहता है।

अगर आपके पास आई पैचेज नहीं हैं, तो ग्रीन टी बैग्स, ठंडी खीरे की स्लाइस या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। ऐसे में नेचुरल तरीके से आंखों को ठंडक और नमी देते हैं, जिससे डार्क सर्कल्स और पफीनेस दोनों कम होती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़