Skincare Tips: उमस भरे मौसम में Face Steaming से निखरेगी आपकी त्वचा, जानें क्या है सही तरीका

मानसून के दौरान उमस के कारण त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं जिन्हें फेस स्टीमिंग के जरिए खोलना एक प्रभावी समाधान है। यह वैज्ञानिक विधि गहराई से सफाई सुनिश्चित कर मुंहासों और ब्लैकहेड्स को रोकने में मदद करती है। मानसून स्किनकेयर टिप्स फेस स्टीमिंग के लाभ और त्वचा की देखभाल।
बरसात के दौरान उमस की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। उमस भरे मौसम में स्किन पर असर काफी देखने को मिलता है। अगर आप इस मौसम में स्किन की देखभाल करना चाहते हैं, तो आप फेस स्टीमिंग एक आसान और प्रभावी तरीका बनकर उभरती है।
आयुर्वेद में ‘स्वेदन' थेरेपी’ का हिस्सा रही है, जो कि 'भाप' के जरिए स्किन को आराम और ताजगी पहुंचाई जाती है। वैसे यह त्वचा को बंद रोमछिद्रों को ओपन, अतिरिक्त ऑयल व गंदगी को हटाने और मुंहासों की समस्या को दूर करता है।
मुंहासों से राहत
- फेस स्टीमिंग स्किनकेयर की एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो कि भाप के जरिए त्वचा की गहराई से सफाई करती है।
- भाप त्वचा में जमा तेल, सीबम और गंदगी को ढीला करती है, जिससे सफाई आसानी से हो जाती है।
- यह ब्लैक हैड्स हटाने से पहले भाप लेने पर रोमछिद्र खुल जाते हैं और ब्लैक हेड्स नरम होकर आसानी से निकल जाते हैं।
क्या है विधि?
पहला तरीका
- चेहरे को भाप देने के लिए एक साफ छोटे तौलिए को लें।
- अब एक हीट प्रूफ कटोरे में गरम पानी रखें और तौलिए को इसमें भिगोकर अच्छे से रख दें।
- इसके बाद हल्के गरम तौलिए को चेहरे पर रखें।
- इस बात का ध्यान रखे कि पानी उबलता हुआ न हो और तौलिया बहुत अधिक गरम न हो।
- इस प्रोसेस को आप सिर्फ 10 मिनट तक करें।
- 2-3 मिनट बाद थोड़ा ब्रेक लें और जलन महसूस होने पर इसको तुरंत बंद कर दें।
दूसरा तरीका
- एक पतीला लें और इसमें पानी उबालें और इसमें संतरे के छिलके, गुलाब की सूखी पंखुड़ियां, लैवेंडर, यूकेलिप्टस या अन्य जड़ी-बूटियां डालें।
- फिर कुछ समय बाद इस पानी को गैस से उतार लें।
- अब सिर को तौलिए से ढककर भाप लें।
- चेहरे को पानी से 8-10 इंच दूर रखें।
- जब आप भाप लें तो उस समय आंखें बंद रखें और सिर्फ उतनी देर तक भाप लें, जितनी देर कोई परेशानी महसूस न हो।
अन्य न्यूज़













