MCC NEET UG Schedule: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण का इंतजार खत्म, mcc.nic.in पर ऐसे करें Online Registration

NEET UG 2026
Unsplash

नीट यूजी 2026 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू हो रही है, जो एमबीबीएस और बीडीएस के अभ्यर्थियों के लिए सीट सुरक्षित करने का एक रणनीतिक अवसर है। एमसीसी द्वारा निर्धारित 8 सितंबर की समय-सीमा और 11 सितंबर को जारी होने वाला आवंटन परिणाम शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करता है। नीट यूजी काउंसलिंग, मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया और एमसीसी आधिकारिक वेबसाइट इसके मुख्य घटक हैं।

NEET UG के छात्र जरुर ध्यान दें। दरअसल, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से नीट यूजी दूसरे राउंड का काउसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो छात्र नीट यूजी की परीक्षा में सफल हुए हैं और MBBS या BDS कोर्स में दाखिला लेने के लिए दूसरे राउंड की काउसलिंग में आवेदन कर सकते हैं। 

अब आप MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर NEET UG Counselling 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि, दूसरे राउंड की काउसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 08 सितंबर, 2026 है।

कब से शुरु है रजिस्ट्रेशन?

बता दें कि, एमसीसी ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक नीट यूजी दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 03 सितंबर, 2026 से शुरु होगी। साथ ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 08 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

कैसे और कहां करें काउसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन

एमसीसी की तरफ से दूसरे राउंड की काउसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 03 सितंबर से शुरु हो रही है। इस लेख में छात्रों की मदद के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए है, जिसकी हेल्प से आप रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं-

 - रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें। 

 - वेबसाइट के होमपेज पर NEET UG Counselling 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

 - अब मांगी गई सभी जानकारी जैसे कि नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड सिक्योरिटी पिन आदि दर्ज करें।

 - फॉर्म फिल होने के बाद अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करें।

 - फॉर्म भरने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें, इसके बाद सबमिट कर दें।

 - आखिर में इसका प्रिंट आउट भी निकालकर अपने पास रख लें।

11 सितंबर को जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट

आपको बताते चलें कि, काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमसीसी दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट 11 सितंबर को जारी करेगा। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा, वे छात्र आवंटित संस्थान जाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर एमबीबीएस या बीडीएश कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़