नाखूनों को इस तरह सँवारें, जानिये नेल आर्ट के कई सारे टिप्स

some-tips-for-nail-art
मिताली जैन । Sep 21 2018 3:15PM

नेल आर्ट पर हर किसी का ध्यान अनायास चला ही जाता है। अगर आपको भी नेल आर्ट करना अच्छा लगता है लेकिन आपको वह करना नहीं आता तो आप इन हैक्स की मदद लेकर अपने नाखूनों को कई गुना सुंदर बना सकती हैं।

हाथों की खूबसूरती निखारने में नाखूनों का एक अहम योगदान होता है और अगर नाखूनों पर नेल आर्ट हो तो फिर कहने ही क्या। नेल आर्ट पर हर किसी का ध्यान अनायास चला ही जाता है। अगर आपको भी नेल आर्ट करना अच्छा लगता है लेकिन आपको वह करना नहीं आता तो आप इन हैक्स की मदद लेकर अपने नाखूनों को कई गुना सुंदर बना सकती हैं−

जिकजेक डिजाइन

इस नेल आर्ट को बनाना बेहद ही आसान है। अगर आप इसकी परफेक्ट शेप नहीं दे पा रही हैं तो बस आपको करना इतना है कि आप पहले नाखून पर एक नेल पेंट लगाएं। और फिर उसके सूखने के बाद आप ट्रांसपेरेंट सेलो टेप लगाएं और फिर दूसरा नेल पेंट लगाएं। इस तरह ट्रांसपेरेंट सेलो टेप की मदद से आप मनचाहा जिकजेक डिजाइन परफेक्ट तरीके से क्रिएट कर सकती हैं।

स्ट्राइप डिजाइन

स्ट्राइप डिजाइन देखने में बेहद ही सुंदर लगता है और देखने वाला बस यह सोचता ही रह जाता है कि आखिर इसे किस तरह बनाया गया है। इसे बनाने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल की मदद लेने की आवश्यकता नहीं है। बस आप पहले अपने नेल्स को पेंट कीजिए। इसके बाद अपने मनपसंद कलर के नेलपेंट में बेहद बारीक स्ट्राइप वाला ब्रश डुबोइए और अपने नाखूनों पर अप्लाई कीजिए।

पोल्का डॉट लुक

पोल्का डॉट सिर्फ कपड़ों या फुटवियर में ही ट्रेंड में नहीं है, बल्कि नेल आर्ट में भी पोल्का डॉट लुक लड़कियां काफी पसंद कर रही है। इसके लिए पहले आप नेल्स पर पेंट कीजिए। इसके बाद बॉब पिन या टूथपिक की मदद से पोल्का डॉट तैयार करें। यह स्टाइल चंद सेंकड में बन जाता है, लेकिन देखने वाला इसे देखता ही रह जाता है। अगर आपके नेल्स छोटे हैं और बिग साइज पोल्का डॉट आपके नेल आर्ट को खराब कर रहे हैं तो आप ब्रैंडेड स्ट्रिप की मदद से छोटे साइज के पोल्का डॉट भी बना सकती हैं। यह स्टाइल छोटे नाखूनों के लिए एकदम परफेक्ट है।

बनाएं मार्बल नेल्स

नेल्स में मार्बल लुक भी बेहद बेहतरीन लगता है और आप प्लास्टिक कवर की मदद से इसे तैयार कर सकती हैं। बस आप पहले बेस कलर का कोट लगाएं और अब प्लास्टिक कवर को क्रंच करें। इसके बाद दूसरे कलर का कोट लगाएं और क्रंच किए हुए प्लास्टिक कवर को बेहद हल्के हाथों से नेल पेंट के ऊपर डैब करें। अब आपके मार्बल नेल्स तैयार हैं।

-मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़