शादी से कुछ घंटे पहले काजल अग्रवाल ने शेयर की ये तस्वीर, कहा- तुफान से पहले की शांति
काजल अग्रवाल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तैयारियों के लिए खुद की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। कुछ घंटों में, वह अपने लंबे समय के प्रेमी गौतम किचलू से मुंबई के एक आलीशान होटल में होने वाले भव्य समारोह में शादी करेंगी।
काजल अग्रवाल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तैयारियों के लिए खुद की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। कुछ घंटों में, वह अपने लंबे समय के प्रेमी गौतम किचलू से मुंबई के एक आलीशान होटल में होने वाले भव्य समारोह में शादी करेंगी। तस्वीर में काजल अग्रवाल काफी शांत नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स से भारत वापस लौट रही हैं सनी लियोन! शेयर की घर से आखिरी तस्वीर
ये तस्वीर शादी से पहले उनके परिवार के सदस्यों द्वारा एक संगीत समारोह के फंक्शन की है जिसमें काजल को दुल्हन के मेकअप में देखा जा सकता है। उन्होंने हाथों में भरी हुई चूड़िया भी पहनी हुई हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनके शादी का लंहगा पिछे दीवार के पास लटका हुआ है। तस्वीर पर काजल ने कैप्शन दिया है शादी के तूफान से पहले की शांति।
View this post on Instagram
Calm before the storm 🤍#kajgautkitched
nbsp;शादी के कुछ घंटों पहले का समय एक लड़की के लिए काफी अलग होता है। वह काफी सर्वस फील करती है। काजल के चेहरे पर भी आप एक शांति को मेहसूस कर सकते हैं। इससे पहले काजल ने अपनी शादी के फंक्शन की कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
View this post on Instagram
6 अक्टूबर को, काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू से शादी की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया पर कदम रखा। वह एक उद्यमी और डिजाइनर हैं। गौतम, डिस्कर्न लिविंग के संस्थापक भी हैं, जो एक कंपनी है जिसका उद्देश्य फर्नीचर, पेंटिंग और सजावट के सामानों की बिक्री करना है।We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़