फिल्म The Big Bull से अभिषेक बच्चन की एंट्री, इस दिन होगी रिलीज

abhishek-bachchan-s-the-big-bull-to-be-released-on-october-23
[email protected] । Feb 13 2020 5:17PM

अभिषेक बच्चन अभिनीत “द बिग बुल” 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।इस फिल्म के निर्माता अजय देवगन और आनंद पंडित हैं। इसके सहनिर्माता कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा हैं।इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता और सोहम शाह भी अहम किरदार निभाएंगे।

मुंबई। अभिषेक बच्चन अभिनीत “द बिग बुल” 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो भारत को सपने बेचता है।

इस फिल्म के निर्माता अजय देवगन और आनंद पंडित हैं। इसके सहनिर्माता कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा हैं।इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता और सोहम शाह भी अहम किरदार निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें: फिल्म लव आज कल-2 का आगरा में प्रमोशन

“द बिग बुल” से पहले अभिषेक को अनुराग बसु की फिल्म “लूडो” में अभिनय करते देखा जाएगा। वह अमेजन प्राइम की श्रृंखला “ब्रीद” के दूसरे संस्करण में भी काम कर रहे हैं। अभिषेक आखिरी बार 2018 में अनुराग कश्यप की रोमांटिक फिल्म “मनमर्जियां” में नजर आए थे।

 

इसे भी देखें- वो सेक्स वर्कर जिसने डॉन को बनाया भाई, माफिया क्वीन के नाम से हुई थी मशहूर 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़