दीपिका और अनुष्का से पहले ये थीं रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड? कॉलिज में दिया था धोखा!

actor-ranveer-singh-first-girlfriend
रेनू तिवारी । May 20 2019 12:31PM

दीपिका पादुकोण से पहले रणवीर सिंह का अफेयर अनुष्का शर्मा के साथ था। दोनों ने पहली बार फिल्म ''बैंड बाजा बारात'' में साथ काम किया था। चर्चाओं की मानें तो इस फिल्म के साथ ही दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं।

नयी दिल्ली। रणवीर सिंह वो एक्टर है जिसे इस समय बॉलीवुड का सबसे दमदार एक्टर माना जा रहा हैं। रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है, खास तौर से रणवीर की फीमेल फैन फॉलोइंग तो कमाल की है। रणवीर की एक झलक के लिए लड़कियां दिवानी हो जाती हैं। लेकिन ये शौहरत, रूतबा, रणवीर को ऐसे ही नहीं मिला। रणवीर में काफी मेहनत की और सब्र के साथ ये मुकाम हासिल किया। रणवीर सिंह के करियर के स्ट्रगल को तो आप सभी जानते है लेकिन आज हम बात करेंगे रणवीर सिंह की निजी जिंदगी के बारे में!! ये तो आप सभी जानते है कि रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ सात साल तक रिश्ते में रहे और उसके बाद साल 2018 नवंबर में शादी कर ली। ये दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।

दीपिका पादुकोण से पहले रणवीर सिंह का अफेयर अनुष्का शर्मा के साथ था। दोनों ने पहली बार फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में साथ काम किया था। चर्चाओं की मानें तो इस फिल्म के साथ ही दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और कुछ समय बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। दोनों ने साथ में 'दिल धड़कने दो', 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के बारे में तो अधिकतर लोग जानते है लेकिन क्या आप रणवीर सिंह की पहली गर्लफ्रेंड के बारें में जानते हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि रणवीर सिंह की पहली हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल थी।

कहते है जब रणवीर सिंह कॉलेज में थे तो वो अहाना देओल को डेट कर रहे थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल और इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह थी अहाना देओल का अदित्य राय कपूर को डेट करना। जी हां आशिकी 2 फेम अदित्य राय कपूर भी अहाना देओल को डेट कर चुके है।

लेकिन ये बाते तो कॉलेज की थी सब बड़े हुए अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़े। अहाना देओल ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोरा के साथ शादी कर ली। और रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गये। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़