पंजाबी सिंगर अफसाना खान के हाथों रची साज के नाम की मेंहदी, ढोल पर दिल खोलकर नाची राखी सावंत

Afsana Khan
निधि अविनाश । Feb 19 2022 2:58PM

बिग बॉस के फाइनलिस्ट प्रतीक सहजपाल ने लिखा , मुबारका जबिक उमर रियाज और देवोलीना ने दिल की इमोजी कमेंट किया है। पंजाबी सिंगर अफसाना और साज ने कई सॉन्ग को अपनी आवाज दी है। इसमें से सबसे ज्यादा अल्लाह खैर करे सॉन्ह लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।

बिग बॉस 15 की पूर्व कंटेसटंट और सिंगर अफसाना खान 19 फरवरी को साज से शादी करने जा रही है। शनिवार को अफसाना ने अपने मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें वह अपनी दूल्हे साज के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दोनों ही जोड़ी मैच्योर फ्लोरल प्रिंट के कुर्ते पहने हुए नजर आ रहे हैं। मेंहदी फक्शन में राखी सावंत, उमर रियाजी समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए। इस बीच अफसाना-साज की मेंहदी रात की कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं जिसमें राखी सावंत, उमर रियाज, डोनल बिष्ट, हिमांशी खुराना, शेफाली बग्गा जैसे सेलेब्स डांस करते हुए दिखाई दे रहे है।

इसे भी पढ़ें: हॉटनेस से देश के मर्दों को गुमराह करने वाली एक्ट्रेस गिरफ्तार, भरे कैफे से उठा ले गयी पुलिस

एक वीडियो में राखी और डोनल को ढोल पर दिल खोलकर डांस और मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। अफसाना की मेहंदी पर हिमांशी खुराना, राखी सावंत और शेफाली बग्गा उनके साथ पोज देते हुए भी दिखाई दे रही है। इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने इस जोड़े को उनकी शादी के लिए बधाई भी दी है। बिग बॉस के फाइनलिस्ट प्रतीक सहजपाल ने लिखा , मुबारका जबिक उमर रियाज और देवोलीना ने दिल की इमोजी कमेंट किया है। पंजाबी सिंगर अफसाना और साज ने कई सॉन्ग को अपनी आवाज दी है। इसमें से सबसे ज्यादा अल्लाह खैर करे सॉन्ह लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़