बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर सफेद साड़ी पहनकर छा गयी आलिया भट्ट, 'Gangubai' पोज ने लूटी महफिल

आलिया ने डिजाइनर जोड़ी रिम्पल और हरप्रीत की कस्टम-मेड सीक्वेंस साड़ी पहनी थी। उन्हें अमी पटेल द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने उसी रंग का स्लीवलेस ब्लाउज चुना। रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति के दौरान, आलिया ने अपने प्रशंसकों को हाथ उठाकर हेलो भी किया।
आलिया भट्ट का शेड्यूल निश्चित रूप से उनकी आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रचार कार्यक्रमों से भरा हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने बर्लिन गई थीं। इस दौरान उन्हें बहुत शानदार अंदाज में रेड कार्पेट पर उतरते हुए देखा गया। रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट को निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ देखा गया। ऑफ वाइट साड़ी में आलिया भट्ट कहर ढा रही थीं।
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया से गायब हैं शहनाज़ गिल, फैन्स कर रहे हैं मिस, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WemissUShehnaaz
आलिया ने डिजाइनर जोड़ी रिम्पल और हरप्रीत की कस्टम-मेड सीक्वेंस साड़ी पहनी थी। उन्हें अमी पटेल द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने उसी रंग का स्लीवलेस ब्लाउज चुना। रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति के दौरान, आलिया ने अपने प्रशंसकों को हाथ उठाकर हेलो भी किया। उन्होंने अपनी 25 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के स्टाइल में हाथ जोड़ कर लोगों को नमस्ते भी किया। उनके स्टाइल के फैंस दिवाने हो गये।
इसे भी पढ़ें: कपिल शर्मा की एक्टिंग में वापसी! नंदिता दास की फिल्म में नये अवतार में आएंगे नजर
आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रीमियर के लिए बर्लिनाले 2022 में शिरकत की।















