अग्रिम जमानत के लिये अदालत पहुंचे बलात्कार के आरोपी आलोकनाथ

alok-nath-moves-court-for-anticipatory-bail
[email protected] । Dec 15 2018 12:41PM

लेखिका-निर्माता के वकील ने आलोकनाथ की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब दायर करने के लिये समय मांगा था। लेखिका-निर्माता ने आलोकनाथ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ 19 साल पहले बलात्कार किया था।

मुंबई। बलात्कार के आरोपी अभिनेता आलोकनाथ ने अग्रिम जमानत के लिए मुंबई की एक अदालत में याचिका दायर की है। यह याचिका गुरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस एस ओझा के समक्ष दायर की गई। अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। 

इसे भी पढ़ेंः अनुपम खेर के इस्तीफे के बाद FTII के नए अध्यक्ष बने CID निर्माता BP सिंह

इससे पहले शिकायकर्ता लेखिका-निर्माता के वकील ने आलोकनाथ की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब दायर करने के लिये समय मांगा था। लेखिका-निर्माता ने आलोकनाथ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ 19 साल पहले बलात्कार किया था। मुंबई पुलिस ने 21 नवंबर को मामला दर्ज किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़