शादी के 13 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बनेंगे Arjun Bijlani और Neha Swami, इस दिन लेंगे दोबारा सात फेरे

Arjun Bijlani
INSTAGRAM
एकता । Nov 27 2026 4:45PM

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी शादी के 13 साल बाद एक बार फिर सात फेरे लेने जा रहे हैं। यह कपल 12 दिसंबर को अपने रियलिटी शो धमाल विद पति पत्नी और पंगा के सेट पर दोबारा शादी करेगा। इस खास मौके से पहले दोनों शादी का कार्ड लेकर आशीर्वाद लेने गुरुद्वारे भी पहुंचे थे।

टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों अर्जुन और नेहा साथ में रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। अब शादी के 13 साल बाद दोनों दोबारा सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बात का ऐलान खुद कपल ने सोशल मीडिया पर किया है।

'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' के सेट पर होगी दोबारा शादी

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी अपने शो के सेट पर एक बार फिर शादी करने वाले हैं। हाल ही में दोनों अपनी शादी का कार्ड लेकर गुरुद्वारे पहुंचे। वहां उन्होंने माथा टेका और अपने खास दिन के लिए आशीर्वाद लिया। कपल के शादी के कार्ड के मुताबिक, दोनों 12 दिसंबर को दोबारा शादी करेंगे। कार्ड पर 'समूह विवाह' लिखा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस खास मौके पर अर्जुन और नेहा के अलावा दूसरे कपल भी शादी करते नजर आ सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Buzzzooka Scrolls (@buzzzookascrolls)

इसे भी पढ़ें: दुल्हन बनीं Mimi Chakraborty, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

पैपराजी को भी दिया शादी का न्योता

गुरुद्वारे से बाहर आने के दौरान अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने पैपराजी को अपना शादी का कार्ड दिखाया। इस दौरान दोनों ने मुस्कुराते हुए कहा, "शादी में जरूर आना।" कपल के इस अंदाज को देखकर साफ है कि दोनों अपनी दोबारा शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनकी इस खबर से फैंस भी खुश हैं।

इसे भी पढ़ें: इधर वीर साहू ने नए गाने Prince and Prostitute का पोस्टर किया लॉन्च, उधर इंस्टाग्राम से गायब हुईं Sapna Choudhary

8 साल तक किया था एक-दूसरे को डेट

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और मई 2013 में शादी कर ली। आज दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम आयान है। अर्जुन और नेहा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और एक-दूसरे के साथ बिताए खूबसूरत पल शेयर करते रहते हैं। शादी के 13 साल बाद एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन बनने जा रहे इस कपल को देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़