अभिनेता Ayushmann Khurrana को मिली रंगदारी की धमकी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की मांग, मुंबई पुलिस जांच में जुटी

Ayushmann Khurrana
ANI
रेनू तिवारी । Nov 4 2026 5:11PM

इस घटना के सामने आने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। हालांकि, पुलिस इस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है, और अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है।

बॉलीवुड गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। अपनी बहुमुखी अभिनय शैली और दमदार फिल्मों के लिए पहचे जाने वाले लोकप्रिय अभिनेता आयुष्मान खुराना को रंगदारी (extortion) और जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता को एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज प्राप्त हुआ है, जिसमें मैसेज भेजने वाले ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा किया है और अभिनेता से भारी-भरकम (करोड़ों रुपयों) रंगदारी की मांग की है।

इस घटना के सामने आने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। हालांकि, पुलिस इस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है, और अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है।

आयुष्मान खुराना को मिली रंगदारी की धमकी: मुंबई पुलिस के सूत्र
आयुष्मान खुराना को रंगदारी की धमकी मिलने की यह खबर, अभिनेता तुषार कपूर को मिली धमकी के ठीक एक दिन बाद आई है। तुषार कपूर को 'हैरी बॉक्सर' नाम के एक व्यक्ति का धमकी भरा कॉल आया था, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और 5 करोड़ रुपये की मांग की। हालांकि, शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह ऑडियो क्लिप फर्जी हो सकती है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि अभिनेता को एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और अभिनेता से करोड़ों रुपयों की मांग की।

पुलिस का कहना है कि वे अभिनेता को मिले ऑडियो क्लिप की तुलना एक ऐसे आरोपी की आवाज से कर रहे हैं, जिसका नाम पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है और जो कथित तौर पर उस व्यक्ति से जुड़ा हो सकता है जिसने यह धमकी दी है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है ताकि उस गैंग या व्यक्ति का पता लगाया जा सके जो इन धमकी भरे मैसेज को भेजने और लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए जिम्मेदार है।

यह घटना 18 अक्टूबर, रविवार की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार के पास हुई गोलीबारी के कुछ हफ्तों बाद सामने आई है। इस घटना में अभिनेता तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया। यह घटना पुष्पा पार्क के पास हुई थी।इस हमले के बाद, मुंबई के जुहू और बांद्रा इलाकों में कई बॉलीवुड अभिनेताओं के घरों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

आयुष्मान खुराना का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, आयुष्मान खुराना हाल ही में सारा अली खान के साथ स्पाई-कॉमेडी ड्रामा 'उड़ता तीर' में नजर आए थे। आकाश कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अपने पहले दिन 4.10 करोड़ रुपये की सामान्य कमाई के साथ शुरुआत की। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 12 दिनों के भीतर भारत में 45.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 65.41 करोड़ रुपये है।

आयुष्मान अब सूरज आर. बड़जात्या के फैमिली ड्रामा 'ये प्रेम मोल लिया' में शरवरी के साथ नजर आएंगे, जो 27 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़