बॉलीवुड के कपूर खानदान ने साथ में मनाया क्रिसमस डे, करीना ने शेयर की तस्वीर

cc
रेनू तिवारी । Dec 26 2020 10:43AM

हर साल की तरह ही इस बार भी क्रिसमस डे पर बॉलीवुड का कपूर परिवार एक ही छत के नीचे इकट्ठा हुआ। क्रिसमस की डे पर पूरे परिवार ने साथ में लंच किया। करीना कपूर खान ने इस परिवारिक पार्टी की कुछ तस्वीरे अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

हर साल की तरह ही इस बार भी क्रिसमस डे पर बॉलीवुड का कपूर परिवार एक ही छत के नीचे  इकट्ठा हुआ। क्रिसमस की डे पर पूरे परिवार ने साथ में लंच किया। करीना कपूर खान ने इस परिवारिक पार्टी की कुछ तस्वीरे अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कैसे पूरा परिवार साथ में एंजोय कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने डॉक्टरों और सलमान खान को धन्यवाद दिया

करीना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को गले से लगाकर बैठे हैं।सैफ अली खान ने बेटे तैमूर को अपने कंधों पर बैठा रखा है। तारा सुतारिया ने बॉयफ्रेंड आदर जैन को ज्वाइन किया। तस्वीर में दिख रहे अन्य लोगों में करीना, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर अपने बच्चों समैरा और कियान, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा, कुणाल कपूर और रीमा जैन शामिल हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़