'370 की Biryani' विवाद पर बोले CM Devendra Fadnavis, 'कॉमेडी में मर्यादा न लांघें'

'370 की बिरयानी' विवाद पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन को गरिमा की सीमाएं न लांघने की नसीहत दी है। इस मामले में कॉमेडियन प्रणित मोरे और अन्य के खिलाफ महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।
इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग कर रहा है वो है 370 की बिरयानी। हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में '370 रुपये की बिरयानी' वाली टिप्पणी पर विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसे मामले को लेकर कई लोग ने आपत्ति जताई है और प्रणित को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
इस बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। हालिए में सीएम फडणवीस ने एएनआई से बात करते हुए स्टैंड-अप कॉमेडियन से जिम्मेदार बनने और सामाजिक सीमाओं का उल्लंघन न करने की अपील की है।
क्या है बोले महाराष्ट्र के सीएम?
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा 'हर कोई स्टैंड-अप कॉमेडी का आनंद लेता है। मैं खुद भी इसे देखता हूं, लेकिन मनोरंजन के चक्कर में सामाजिक सीमाओं या गरिमा की मर्यादाओं का उल्लंघन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यह लोगों के साथ अन्याय होगा। इसलिए, मेरा मानना है कि स्टैंड-अप कॉमेडी कम से कम गारिमा के न्यूनतम मानकों का ध्यान रखते हुए की जानी चाहिए।
आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
बता दें कि, मुख्यमंत्री में के बयान से पहले प्रणित मोरे के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। इस कॉन्ट्रोवर्सी में शामिल हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई। इन लोगों पर महिलाओं, सहमति और मृत व्यक्तियों के बारे में कथित तौर पर अश्लील, अपमानजनक और आपत्तिजनत टिप्पणी करने का आरोप है। साइबर यूनिट ने संबंधित लोगों को समन भी भेजा है।
जानिए पूरा मामला?
असल में विवाद तब शुरु हुआ जब प्रणित मोरे के एक लाइव शो के दौरान दर्शक हिमांशु जांगड़ा को बातचीत के लिए बुलाया गया। बातचीत के समय, हिमांशु ने एक महिला को डेट पर ले जाने और बिरयानी पर 370 रुपये खर्च करने के बारे में बात की है। लेकिन उनके इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। वहीं, जांगड़ा का यह सुझाव था कि उन्होंने खाने के लिए पैसे दिए थे, इसलिए वे बदले इंटीमेसी की उम्मीद करते थे। वायरल क्लिप के बाद कई दर्शकों ने जांगड़ा पर डेटिंग को एक लेन-देन की तरह मानने का आरोप लगाया। इसके साथ ही महिला को ऐसी चीज के रुप में पेश करने का आरोप लगाया जिसे खाने पर खर्च किए गए पैसे के बदले हासिल किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर हिमांशु जांगड़ा को काफी ट्रोल मिला, उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया है।
अन्य न्यूज़














