Sonakshi Sinha Birthday: Dabangg से Blockbuster Debut, अब Heeramandi में जलवा, जानें Sonakshi Sinha का फिल्मी करियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2010 में सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। बता दें कि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के अलावा साउथ सिनेमा में भी काम किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2010 में सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा फैशन डिजाइनर थीं। जब एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौका दिया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के अलावा साउथ सिनेमा में भी काम किया है। आज वह इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
बिहार की राजधानी पटना में 02 जून 1987 को सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा और मां का नाम पूनम सिन्हा है। शुरूआत से ही सोनाक्षी का ताल्लुक फिल्मी घराने से रहा है। पिता शत्रुघ्न सिन्हा के सुपरस्टार होने के कारण सोनाक्षी ने भी फिल्मी दुनिया में आने का मन बना लिया था।
डेब्यू फिल्म
बॉलीवुड में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शुरूआत बेहद शानदार रही थी। एक्ट्रेस की ने फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी ने अभिनेता सलमान खान के साथ काम किया था। साल 2010 में आई फिल्म दबंग में सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी पर दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में काम करने से पहले सलमान ने सोनाक्षी के सामने एक शर्त रखी थी। दरअसल, सोनाक्षी का वेट काफी ज्यादा था और सलमान एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। इसलिए अभिनेता ने उनको वेट कम करने की सलाह दी थी।
इन फिल्मों और वेब सीरीज में आईं नजर
सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर उस तरह का नहीं रहा, जैसी उनको शुरूआत में सक्सेस मिली थी। फिल्म 'दबंग' में काम करने के बाद अभिनेत्री ने 'राउडी राठौड़', 'आर...राजकुमार', 'सन ऑफ सरदार', 'कलंक', 'लूटेरा', 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई', 'मिशन मंगल' और 'दबंग फ्रेंचाइजी' में काम किया है। इनमें से कुछ फिल्में सफल तो कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं। वहीं वेब सीरीज 'दहाड़' में एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में नजर आई थीं।
पर्सनल लाइफ
सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही थीं। सोनाक्षी और जहीर बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। वहीं सात साल तक डेट करने के बाद कपल ने 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंध गए थे।
अन्य न्यूज़















